{"_id":"6807b0232c904b8dca027d4c","slug":"railway-reservation-is-full-during-summer-vacation-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway News: जम्मू और चंडीगढ़ के लिए सबसे ज्यादा मारामारी, इन ट्रेनों में 50 से 100 पहुंची वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: जम्मू और चंडीगढ़ के लिए सबसे ज्यादा मारामारी, इन ट्रेनों में 50 से 100 पहुंची वेटिंग
Wed, 23 Apr 2025 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Apr 2025 06:00 AM IST
सार
गर्मी की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। जम्मू, अयोध्या, बनारस, दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मारामारी है।
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)
विस्तार
स्कूलों की गर्मी की छुट्टी होने में अभी समय है। इससे पहले ही लोगों ने छुट्टियों में घूमने जाने की योजना बना ली है। पर ट्रेनों में वेटिंग इसमें रोड़ा बन रही है। आलम ये है कि जम्मू, चंडीगढ़, देहरादून सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 50 से 100 तक पहुंच चुकी है। लोगों को ट्रेन में सीट नहीं मिल रही हैं। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अब तक करीब 28 समर स्पेशल ट्रेन चला चुका है। अन्य समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी उम्मीद है।
बच्चों की परीक्षा के बाद नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अब बच्चों को इंतजार है गर्मी की छुट्टियों का। छुट्टियों में लोग अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं। इसके लिए लोग अन्य परिवहन साधनों के साथ ट्रेनों में अपनी सीट रिजर्व कर रहे हैं। लेकिन उनके हाथ मायूसी लग रही है। अधिकतर ट्रेनों में सीट मिल नहीं पा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: सपा तैयार कर रही नई सियासी जमीन, जहां पीडीए ही नहीं...अगड़े वर्ग के लिए भी खोला खजाना

जम्मू की ट्रेनों में सीट को मारामारी
आगरा से जम्मू के लिए इस समय करीब 6 ट्रेनें संचालित हो रही हैं। आगरा कैंट से चलने वाली उधमपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस में 15 मई तक स्लीपर कोच में कोई भी सीट उपलब्ध नहीं है। वहीं थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी में भी सीट के लिए काफी लंबी वेटिंग है। आगरा कैंट से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस में स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी में कोई भी सीट उपलब्ध नहीं है। जम्मू मेल में अगले 20 मई तक स्लीपर की कोई भी सीट खाली नहीं है। अंडमान एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी कोच में सीट के लिए 70 से ऊपर की वेटिंग दिखा रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: एक घंटे में हुई शादी...दुल्हन के परिवार पर टूटी ऐसी आफत, दो लाशें और कई घायल; रोते-रोते पड़े सात फेरे

चंडीगढ़ की ट्रेनों में सीट रिजर्व
कुल्लू और मनाली जाने वाले यात्रियों के लिए आगरा से चंडीगढ़ तक के लिए पांच ट्रेन उपलब्ध हैं। 15 मई के अनुसार टूंडला स्टेशन से चलने वाली नेताजी एक्सप्रेस के स्लीपर में कोई भी सीट उपलब्ध नहीं है। थर्ड एसी कोच में 20 से 30 सीट की वेटिंग चल रही है। टाटा नगर जम्मूतवी एक्सप्रेस में सीट ही उपलब्ध नहीं है। वहीं इंदौर ऊना हिमाचल एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग चल रही है।

पहले ही करा लिए रिजर्वेशन
यात्रा पर जाने के लिए ज्यादातर लोगों ने पहले से ही अपने रिजर्वेशन करा लिए हैं। ऐसे में अधिकतर ट्रेन में टिकट के लिए वेटिंग लिस्ट 50 से 100 तक पहुंच चुकी हैं। अगर आप भी बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जल्द रिजर्वेशन करा लें वरना वेटिंग लिस्ट और लंबी हो सकती है।
ये भी पढ़ें - UP: शादीशुदा युवक से महिला मित्र ने किया ऐसा फरेब...बर्दाश्त न कर सका, खुद को लगाई आग; उपचार के दौरान मौत

रेलवे चला रहा 28 स्पेशल ट्रेन
आगरा रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 28 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। आगे भी यात्रियों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।