Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway gates closed...markets in lockdown

Agra News: रेलवे फाटक बंद...बाजार में बंदी के हालात

Sat, 17 Jan 2026 03:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Railway gates closed...markets in lockdown
रुई की मंडी फाटक पर लगा जाम
आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित रूई की मंडी फाटक पर रेलवे के कार्य से हालात बिगड़ रहे हैं। ट्रेन निकलने के दाैरान फाटक बंद होने से यातायात एक बार रुका तो लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। आधा किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग रही हैं। बाजार में बंदी जैसे हालात हो गए हैं।
विज्ञापन

आगरा मंडल के ईदगाह यार्ड के फाटक संख्या 77 पर 15 जनवरी से मरम्मत कार्य किया जा रहा है। यह 23 जनवरी तक चलेगा। कार्य के दाैरान फाटक की एक साइड को बंद किया जा रहा है। दूसरी साइड खुली रहती है। एक ही साइड से दोनों तरफ के वाहन निकलते हैं। दिन में अत्यधिक वाहनों का आवागमन होने की वजह से वाहन निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं ईदगाह स्टेशन से ट्रेनों के गुजरने पर फाटक पूरी तरह बंद किया जाता है। तब लंबा जाम लग जाता है। पांच मिनट की दूरी को तय करने में एक घंटे तक का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-चार पहिया वाहनों से समस्या
व्यापारी भूपेंद्र जगवानी ने बताया कि ईदगाह, अर्जुन नगर और शाहगंज बाजार से चार पहिया और व्यावसायिक वाहनों पर कोई रोक नहीं है। ई-रिक्शा और ऑटो भी समस्या बढ़ा रहे हैं। फाटक पर कार्य के बावजूद डायवर्जन नहीं किया गया। व्यावसायिक वाहनों को भी नहीं रोका गया है। इस वजह से वाहन फंस रहे हैं।


वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं
फाटक पर मरम्मत कार्य के लिए वन-वे व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे वाहन एक तरफ से ही निकले। दोनों तरफ से वाहन निकलने की वजह से जाम लग रहा है। - सनी ग्यामलानी, व्यापारी


पुलिस और जीआरपी करें इंतजाम
रूई की मंडी बाजार में यातायात व्यवस्था खराब होने से व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। न तो पुलिस इंतजाम करती है, न ही जीआरपी कुछ कर रही है। इससे दुकानदारों को समस्या का सामना करना पड़ता है। - फरहान, स्थानीय निवासी

बाजार में नहीं आ रहे ग्राहक

अर्जुन नगर से सबसे ज्यादा लोग खरीदारी के लिए आते हैं। मगर कई बार ट्रेन निकलने के दाैरान फाटक बंदी के कारण वाहन नहीं निकल पाते हैं। वहीं अब मरम्मत कार्य ने परेशानी बढ़ा दी है। बाजार में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। - घनश्याम मूलानी, व्यापारी

दूसरे बाजार में जा रहे लोग

व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है। लोग जाम में फंसना नहीं चाहते हैं। इस कारण दूसरे बाजार का रुख कर रहे हैं। जाम की समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। - शिवराज सिंह, व्यापारी


फतेहाबाद और एमजी रोड पर भी समस्या
आगरा। ताजमहल में उर्स का आयोजन चल रहा है। इसमें स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी आ रहे हैं। पुरानी मंडी से आगरा किला तक का मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इस कारण फतेहाबाद रोड, एमजी रोड, माल रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा है।
माल रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। बीच में कट भी बंद कर दिए गए। इस कारण वाहन एमजी रोड पर भी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी फूल सैयद पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। पुरानी मंडी पर पुलिसकर्मी यातायात संभाल रहे थे। मगर उससे कोई फायदा नहीं हुआ।
इसी तरह एमजी रोड पर भी समस्या हुई। साईं का तकिया से कलेक्ट्रेट तक वाहनों की कतार लगी रही। भारतीय स्टेट बैंक कट पर वाहनों के टर्न लेने के दाैरान जाम लग रहा था। वहीं कलेक्ट्रेट पर भी पुलिस लाइन और धाकरान की तरफ से आने वाले वाहनों की वजह से समस्या हो रही थी।



अतिक्रमण हटवाना भूले अधिकारी
शाहगंज बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर नगर निगम और पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। भोगीपुरा से शाहगंज चाैराहे तक दुकानों के बाहर सामान रखकर बिक्री की जाती है। इससे वाहनों के लिए कम रास्ता बच पाता है। तहसील से ई-रिक्शा और ऑटो के साथ चार पहिया वाहनों को भी पंचकुइयां की तरफ डायवर्ट नहीं किया जा रहा है। यह सीधे बाजार की तरफ आते हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग भी लगा रखी हैं मगर पालन कम ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed