{"_id":"6a10c68c7a5246e3c707977f","slug":"railway-employees-protest-against-surrender-of-30000-posts-agra-news-c-364-1-ag11018-129262-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 30 हजार पद सरेंडर करने के विरोध में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 30 हजार पद सरेंडर करने के विरोध में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल को ज्ञापन सौंपा
आगरा। रेलवे में करीब 30 हजार पद समाप्त करने के प्रस्ताव के विरोध में भारतीय रेलवे मजदूर संघ से संबद्ध उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने विरोध जताते हुए मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि पदों की कटौती से रेलवे की सुरक्षा, संचालन क्षमता और कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित होगा।
संघ रेलवे बोर्ड के 24 अप्रैल 2026 के आदेश का विरोध करते हुए 21 से 29 मई तक विरोध पखवाड़ा चलाएगा। ज्ञापन में कहा कि रेलवे में पहले से ही बड़ी संख्या में पद खाली हैं ऐसे में नए पद समाप्त करना कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ाएगा। संगठन ने सुरक्षा श्रेणी के पद खत्म न करने, रिक्तियां जल्द भरने और किसी भी जनशक्ति नीति से पहले यूनियनों से परामर्श की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भगोर, जिला मंत्री मुकेश चाहर, मंडल अध्यक्ष हरि बल्लभ दीक्षित, मंडल मंत्री बंशी बदन झा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।