{"_id":"6b026f5dec92462f2b0b4ec3","slug":"railway-employees-making-reels-on-duty-face-action-must-submit-affidavit-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में रील पर रोक: ड्यूटी में वीडियो बनाया तो कार्रवाई, रेलकर्मियों को देना होगा शपथपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में रील पर रोक: ड्यूटी में वीडियो बनाया तो कार्रवाई, रेलकर्मियों को देना होगा शपथपत्र
Sun, 22 Nov 2026 09:58 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 22 Nov 2026 09:58 AM IST
सार
रेलकर्मियों के रील और वीडियो बनाने से ट्रेन परिचालन के दौरान ध्यान भटकने और सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है। रेलवे ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रतिबंधात्मक एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रेलवे में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील और वीडियो बनाने वाले कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ट्रेन परिचालन और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस पर सख्ती कर दी है।
अब ड्यूटी के समय वीडियो बनाने या रील शूट करने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सोशल मीडिया पर नियमित रूप से सामग्री पोस्ट करने वाले रेलकर्मियों को शपथपत्र देकर बताना होगा कि वे इससे कोई आर्थिक लाभ नहीं कमा रहे हैं।
आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसमें आगरा, प्रयागराज और झांसी मंडल के रेल प्रबंधकों के साथ कार्यशाला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का पालन पर्यवेक्षकीय स्तर तक सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, रेलवे प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रील और अन्य वीडियो सामग्री तैयार कर रहे हैं। इससे ट्रेन परिचालन के दौरान ध्यान भटकने और सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है। रेलवे ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रतिबंधात्मक एडवाइजरी जारी की है।
निर्देशों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामग्री तैयार कर उससे आर्थिक लाभ कमाना अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधि के दायरे में आ सकता है। इसे रेलवे सेवा आचरण नियमावली 1966 के नियम 15 का उल्लंघन माना गया है। ऐसे में नियमित रूप से पोस्ट करने वाले कर्मचारियों को लिखित शपथपत्र देना होगा कि वे सोशल मीडिया गतिविधियों से कोई कमाई नहीं कर रहे हैं।