फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway 12

सुरक्षा में चूक: कैंट स्टेशन के  पोर्टिको तक ले आया कार

Thu, 09 Mar 2017 12:09 AM IST
सुरक्षा में चूक: कैंट स्टेशन के  पोर्टिको तक ले आया कार
सुरक्षा में चूक: कैंट स्टेशन के  पोर्टिको तक ले आया कार Updated Thu, 09 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
railway 12
सुरक्षा में चूक: कैंट स्टेशन के  पोर्टिको तक ले आया कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में बुधवार की सुबह एक इनोवा कार चालक ने सेंध लगा दी। वह कार को स्टेशन परिसर में दिव्यांग यात्रियों के लिए बनी रैंप से पोर्टिको तक ले आया। वाणिज्य प्रबंधक ने स्टेशन अधीक्षक और उप स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को लिखा है। उधर, चेकिंग में कई यात्रियों को बेटिकट पकड़ा है। 
विज्ञापन

आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर ने सुबह आगरा कैंट स्टेशन और ट्रेनों में टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। सुबह करीब 10 बजे एक वीआईपी नंबर की इनोवा को पोर्टिको में खड़ा देखकर डीसीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। तभी चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। डीसीएम ने कैंट स्टेशन के अधीक्षक और उप अधीक्षक स्टेशन (वाणिज्य) के खिलाफ कार्रवाई को पत्र लिखा है। साथ ही दोनों से जवाब तलब किया है। उनका कहना था कि स्टेशन परिसर में रेलवे अधिकारियों के वाहन भी नहीं जा सकते हैं। ऐसे में स्टेशन पर बाहरी व्यक्ति की गाड़ी, सुरक्षा में चूक है। उधर, चेकिंग के दौरान गंदगी फैलाने पर कई यात्रियों से जुर्माना वसूला। दर्जनभर से ज्यादा यात्रियों को बेटिकट पकड़ा गया। ट्रेनों में कई यात्रियों को महिला और दिव्यांग कोचों में बैठने पर जुर्माना लगाया गया। 
विज्ञापन


स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
आगरा कैंट स्टेशन पर अपराह्न बाद जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों के सामान को चेक किया। डॉग स्कवैड और बीडीएस टीम ने कई ट्रेनों में  चेकिंग की। कैंट जीआरपी के मणिकांत शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed