फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rail travel becomes expensive, Mumbai fare increased by 15 rupees

Agra News: रेल सफर हुआ महंगा, मुंबई का किराया 15 रुपये बढ़ा

Tue, 01 Jul 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rail travel becomes expensive, Mumbai fare increased by 15 rupees
कासगंज। रेलवे के किराये में मंगलवार से बढ़ोतरी की गई है। अब ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए महंगा हो गया है। इसका असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो आने-जाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। अब कासगंज से मुंबई तक ट्रेन का सफर 15 रुपये महंगा हो गया है। पहले लोगों को रेल टिकट के लिए 350 रुपये देने होते थे। अब मंगलवार से किराया 365 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

इसी तरह कासगंज से गुजरात के सूरत और अहमदाबाद तक के रेल किराये में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले कासगंज से सूरत तक का किराया 315 रुपये था। अब लोगों को सूरत तक के सफर के लिए 325 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इसी तरह अहमदाबाद तक का रेल टिकट पहले 270 रुपये था। जो अब बढ़कर 280 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा का टिकट पर बढ़े पांच रुपये
कासगंज से बड़ी संख्या में लोग ट्रेन के जरिये मथुरा और बरेली तक सफर करते हैं। अब उन्हें रेल से यात्रा करने पर पांच रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। कासगंज से बरेली और मथुरा का अब तक किराया 50 रुपये था। जो बढ़कर 55 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर का किराया समान
रेलवे की ओर से प्रति किलो के हिसाब से टिकट में की गई वृद्धि का कुछ स्टेशनों के किराये पर असर नहीं पड़ा है। इसमें वो स्टेशन शामिल है। जिनके किराये में वृद्धि के बावजूद रेलवे के राउंडफिगर के हिसाब से नई कीमत पुराने मूल्य के बराबर है। दरअसल, रेलवे 5 या 10 के राउंडफिगर के हिसाब से टिकट का किराया तय करता है। इस हिसाब से यदि किसी स्टेशन का किराया पहले 51. 30 पैसे था तो रेलवे 55 रुपये का टिकट जारी करती थी। अब प्रति किलो के हिसाब से वृद्धि के बावजूद नए किराये में चार रुपये बढ़ रहे हैं तो नया किराया भी 55 रुपये तय किया गया है। इस हिसाब से कासगंज से लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर के टिकट में कोई वृद्धि नहीं हुई है।




स्लीपर और एसी के टिकट भी हुए महंगे
रेलवे की ओर से अधिकतम वृद्धि प्रति किलोमीटर दो पैसे की गई है। एमएसटी धारक यात्रियों को इससे राहत दी गई है। सिर्फ मेल, एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों में ही किराया बढ़ा है। स्लीपर और एसी के टिकट भी महंगे हो गए हैं।




कहां का टिकट कितना हुआ महंगा
स्टेशन पहले अब
बरेली 50 55
मथुरा 50 55
दिल्ली 105 110
मुंबई 350 365
सूरत 315 325
अहमदाबाद 270 280
नोट: किराया साधारण टिकट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed