फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rail Budget 2021 in India: Agra People Demands For Train In Budget 2021

Rail Budget 2021: यात्री सुविधाएं बढ़ाएं, आगरा से फतेहपुरसीकरी तक चलाएं हेरिटेज ट्रेन

Mon, 01 Feb 2021 09:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Feb 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Rail Budget 2021 in India: Agra People Demands For Train In Budget 2021
बजट 2021: रेलवे स्टेशन स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

रेल बजट 2021 आज पेश किया जाएगा। आगरा जिले के जनप्रतिनिधियों ने छोटे स्टेशनों के विकास और नई ट्रेनों के ठहराव के प्रस्ताव दिए हैं। पर्यटन व्यवसायियों की मांग है कि आगरा से फतेहपुर सीकरी के लिए हेरिटेज ट्रेन चलाई जाए। विदेशी पर्यटकों का शताब्दी व गतिमान जैसी ट्रेनों में अलग कोटा हो। आगरा से काठगोदाम के बीच नई ट्रेनें चलाने और नये मालगोदाम की स्थापना और पूर्ण आरक्षण की जगह अब जनरल कोच वाली ट्रेनों के संचालन की भी मांग की गई है। 

विज्ञापन


रेल परामर्शदात्री के सदस्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि आगरा से मुंबई, वाराणसी और जम्मू के लिए सीधी ट्रेनें शुरू की जाएं। ईदगाह बांदीकुई पर रेलवे के दोहरीकरण का प्रस्ताव पास हो चुका है। यह कार्य शुरू किया जाएगा। आगरा जयपुर के बीच विद्युतीकरण होने के बाद भी ट्रेनें डीजल इंजन से चल रही हैं। 
विज्ञापन


आगरा से सीकरी तक चले हेरिटेज ट्रेन
आगरा से फतेहपुर सीकरी तक पर्यटकों के लिए हेरिटेज ट्रेन चलाई जाए। इसी तरह आगरा- जयपुर- दिल्ली के गोल्डन ट्राइंगल पर ट्रेन का संचालन होना चाहिए। विदेशी पर्यटकों के लिए अलग कोटा (आरक्षण) व्यवस्था होनी चाहिए। - राजीव तिवारी, पर्यटन उद्यमी, पूर्व अध्यक्ष चैंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Rail Budget 2021 in India: Agra People Demands For Train In Budget 2021
रेल बजट: नई हेरिटेज ट्रेन की मांग करने वाले आगरावासी - फोटो : अमर उजाला
विदेशी पर्यटकों को दें सुविधाएं
रेलवे स्टेशनों पर विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट खिड़की अलग की जाएं। उनके लिए अलग से यात्री प्रतीक्षालय हो। इसके साथ ही आगरा के इतिहास और स्मारकों की पुस्तिका भी हर विदेशी पर्यटक को यूपी टूरिज्म की ओर से देनी चाहिए। - अनिल शर्मा, अध्यक्ष, एलटीए
 
रेलकर्मियों की सुविधाएं बढ़ाएं
रेलवे का निजीकरण को बंद किया जाए। रेलवे कर्मचारियों को ओपीएस सिस्टम में लाया जाए। सेना की तरह रेलवे कर्मियों को भी कैंटीन की सुविधा दी जाए। आयकर की सीमा पांच लाख रुपये से बढ़ाई जाए। परिचालन से जुड़े रेलकर्मियों को ज्यादा सुविधाएं दी जाएं। - हरिओम भारद्वाज, शाखा सचिव, एनसीआरईएस

Rail Budget 2021 in India: Agra People Demands For Train In Budget 2021
रेल बजट: आगरा निवासी पूनम अग्रवाल और मनीष तिवारी - फोटो : अमर उजाला
कीठम पर बनाएं नया मालगोदाम
रेलवे के यमुना ब्रिज मालगोदाम की क्षमता कम है। कुबेरपुर में बना मालगोदाम भी ज्यादा कारगर नहीं रहा। ऐसे में रेलवे को कीठम के पास नया मालगोदाम स्थापित करना चाहिए। यह दिल्ली, जयपुर व ग्वालियर हाईवे की रिंग रोड पर है। -मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, नेशनल चैंबर

महिलाओं को मिले कन्फर्म सीट
ट्रेनों में सबसे ज्यादा दिक्कत आरक्षण को लेकर आती है। रेलवे को महिलाओं को कन्फर्म टिकट की सुविधा दी जाए। जनरल कोचों की संख्या बढ़ाई जाए। खानपान की सुविधा भी बढ़ाई जानी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा को जाने वाले अभ्यर्थियों को भी खास वरीयता दी जाए। -पूनम अग्रवाल, गृहिणी

स्टेशनों के विकास के लिए दिए प्रस्ताव 
सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने जहां जलेसर स्टेशन के विकास और एत्मादपुर, कुबेरपुर, आगरा सिटी जैसे छोटे स्टेशनों पर विकास के प्रस्ताव दिए हैं, वहीं फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने किरावली, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा स्टेशनों पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव और स्टेशनों के विकास के प्रस्ताव दिए हैं। राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने ईदगाह से अर्जुन के बीच रेलवे के पुल का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए बजट की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed