फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raids on three establishments, pulses, sago and refined oil seized

Agra News: तीन प्रतिष्ठानों पर छापा, दाल, साबूदाना और रिफाइंड जब्त

Mon, 29 Sep 2025 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Raids on three establishments, pulses, sago and refined oil seized
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन ने बमरौली कटारा, शमसाबाद और फतेहाबाद में तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर दाल, तेल और साबूदाना जब्त किया है। इनकी कीमत 6.09 लाख रुपये है। अधिकारियों को ये मिलावटी और घटिया प्रतीत हुई है। इनके नमूनों की जांच कराई जा रही है। विभिन्न खाद्य सामग्री के 43 अन्य नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शमसाबाद स्थित शिवम ट्रेडिंग कंपनी पर रिफाइंड सोयाबीन के 150 टिन मिले। इनकी कीमत 3.07 लाख रुपये है। जांच पर टिन पर निर्माता कंपनी, बैच नंबर समेत अन्य जरूरी जानकारी दर्ज नहीं थी। इसी गोदाम में 25 कट्टों में साबूदाना भरा हुआ मिला। यह सामग्री घटिया और मिलावटी की आशंका होने पर जब्त कर की गई । साबूदाने की कीमत 33750 रुपये है। बमरौली कटारा स्थित राजेंद्र कुमार गुप्ता के तेल मिल से 178 लीटर सरसों का तेल जब्त किया है। इसका रंग ज्यादा पीला मिला और मिलावटी प्रतीत हुआ। इसकी कीमत 28480 रुपये है। फतेहाबाद स्थित रायपुरिया फूड वेंचर से 3350 किलो चना दाल जब्त की गई। ये कट्टों में भरी थी। इस पर भी निर्माता, बैच नंबर, एक्सपायर्ड तिथि समेत अन्य जानकारी अंकित थीं। इसकी कीमत 2.40 लाख है। इनको जब्त कर सभी के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं।
विज्ञापन


घी, बेसन, पनीर, कुट्टू आटा समेत 43 के लिए नमूने
- एफएसडीए की 4 टीमों ने शहर-देहात में अभियान चलाकर घी, पनीर, बेसन, कुट्टू का आटा, बादाम, नमक, सिंघाड़े का आटा, समा चावल, मूंगफली के दाने, खांड, मिल्क केक, चीनी समेत विभिन्न खाद्य सामग्री के 43 नमूने लेकर लैब भेज दिए हैं। जांच में फेल होने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगे आलू के लिए शीतगृहों का निरीक्षण
- पुराने आलू को रंगकर नई पैदावार दिखाकर ज्यादा कीमत पर बेचे जाने की शिकायत पर एफएसडीए की टीम ने शीतगृहों में भी जांच की। टेढ़ी बगिया स्थित प्रकाश कोल्डस्टोरेज, दिगनेर स्थित केसीए एंड संस कोल्डस्टोरेज, शमसाबाद रोड स्थित गिर्राज कोल्ड स्टोर और मनीराम शीतगृह में आलू का भंडारण देखा। यहां रंगे आलू नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed