फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raid On Tobacco Factory In Sirsaganj

सिरसागंज में तंबाकू बनाने वाली फैक्टरी पर छापा, विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Apr 2020 04:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 19 Apr 2020 04:41 PM IST
सार

40 क्विंटल तंबाकू सामग्री सीज

विज्ञापन
Raid On Tobacco Factory In Sirsaganj
सिरसागंज में तंबाकू बनाने वाली फैक्टरी पर कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन की अवधि में पान-मसाला की बिक्री पर रोक के बावजूद चोरी छुपे तंबाकू बनाई जा रही है। सिरसागंज क्षेत्र में शनिवार देर रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 40 क्विंटल गुटखा बनाने वाली सामग्री को बरामद किया। विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई से नगर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सिरसागंज थाना के गांव सुम्मेर में एक घर में तंबाकू बनाने का कार्य चल रहा था। सूचना मिली थी कि रात एक बजे से सुबह चार बजे तक तंबाकू निर्माण कार्य चलता है। खाद्य विभाग को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंच गई। रात्रि डेढ़ बजे सात लोग तंबाकू निर्माण इकाई में घुस गए थे।
विज्ञापन


टीम ने पुलिस को भी बुला लिया। छापेमारी के दौरान इस इकाई को चंद्रशेखर सिंह संचालित करते मिले। निरीक्षण के दौरान 30 किलो सुपारी, 80 किलो तंबाकू, 266 किलो तंबाकू का चूरा, 130 किलो साबूत सुपारी, 100 किलो तैयार गुटखा, 200 किलो वजन के पैराफिन के खाली डिब्बे मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान सात लोग बिना मास्क और दस्ताने पहने कार्य करते पाए गए। कर्मचरियों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। सैनिटाइजर की व्यवस्था भी नहीं थी। गुटखा और तंबाकू अपमिश्रक का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

वहीं, लॉकडाउन की अवधि में तंबाकू और पान-मसाला विक्रय और निर्माण करने के रोक के बावजूद भी यह कार्य कराया जा रहा था। इसलिए कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कार्रवाई के दौरान टीम का किया विरोध
रात्रि में टीम ने छापेमार कार्रवाई की तो क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और टीम का विरोध करना शुरू कर दिया था। हालांकि टीम ने लोगों को समझाकर कार्रवाई की। जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने कहा कि डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। मुकदमा दर्ज करा दिया है। लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा था। तंबाकू सन् 2013 से प्रतिबंधित है। इसलिए जो नमूने जांच के लिए भेजे हैं, उनकी रिपोर्ट आने के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed