फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raid on Mahesh edible oil 469 kg spices seized

नकली का खेल: महेश इडिबल ऑयल पर छापा, 469 किलो मसाले जब्त

Tue, 19 Mar 2024 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 08:56 AM IST
सार

महेश इडिबल ऑयल पर छापा मार कार्रवाई के बाद एफएसडीए ने जांच के लिए 16 नमूने भेजे हैं। यहां से 8.06 लाख रुपये के मसाले जब्त किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Raid on Mahesh edible oil 469 kg spices seized
एफएसडीए का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शमसाबाद रोड दिगनेर स्थित महेश एडिबल ऑयल काॅरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड की मसाला एवं सरसों तेल विनिर्माण प्रतिष्ठान पर छापा मारा। करीब 469 किलो मसाले जब्त किए, इनकी कीमत 8.06 लाख रुपये है। पैकिंग में नियमों की अनदेखी की जा रही थी। जांच के लिए 16 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि होली पर मिलावटी सामान की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। टीम को प्रतिष्ठान में बोरों में मसालों के पैकेट भरे हुए मिले। जांच करने पर संजलि ब्रांड पर मानकों की अनदेखी थी। टीम ने 209 किलो मीट मसाला, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये है। इसके बोरों पर मीट लिखा था। 80 किलो चिकन मसाला की कीमत 6 लाख रुपये है। इसमें 5 रुपये के रैपर में मसाले थे।
विज्ञापन


इसी तरह 600 रुपये की कीमत का 180 किलो नमक सीज किया है। जांच के लिए 16 नमूने लिए हैं, जिसमें पिसे मसाले 5, साबुत मसाले के 6, नमक का एक, साबुत सरसों और सरसों के तेल के 2-2 नमूने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed