फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raid at edical stor

मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, कफ सीरप के नमूने भरे

Tue, 11 Feb 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
raid at edical stor
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मेडिकल स्टोर पर अभियान चलाकर निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत मंगलवार को औषधि निरीक्षक फिरोजाबाद ने शहर में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया। साथ ही दो दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेेजे।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक फिरोजाबाद सुनील कुमार ने स्टेशन रोड स्थित फर्स्ट एंड फार्मेसी पर छापा मारा। सुबह साढ़े 11 बजे वे मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान न तो संचालक मौजूद मिला और न ही फार्मासिस्ट। किसी लड़के द्वारा दवाओं की बिक्री की जा रही थी। औषधि निरीक्षक ने क्रय-विक्रय के बिल भी देखे। अधिकांश बिल अधूरे मिले। न तो दवाइयों की खरीद का कोई रिकॉर्ड था और न ही बिक्री का। इसके अलावा दवाओं का स्टॉक रजिस्टर भी पूरा नहीं था। लापरवाही और नियमों का उल्लंघन करने पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया। उन्होंने दो कफ सीरप के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे। इस दौरान औषधि अनुसेवक रामकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed