फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rahul

राहुल गांधी के खिलाफ फूटा गुस्सा

Mon, 15 Feb 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
rahul
जेएनयू (जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय) दिल्ली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों का समर्थन करने पर भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। गुस्साए लोगों का कहना था कि देशद्रोहियों का साथ देकर राहुल गांधी ने देश का अपमान किया है।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने रविवार अपराह्न तीन बजे शंकरगढ़ की पुलिया, अलबतिया रोड पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वालों का समर्थन देकर राहुल गांधी ने भी देशद्रोहियों जैसा काम किया है। वरिष्ठ नेता अरुण पाराशर ने कहा कि ऐसे कृत्य के लिए राहुल को राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि षड्यंत्रकारियों का साथ देने वाला भी दोषी होता है। इस दौरान केके भारद्वाज, राहुल चौधरी, पार्षद संदीप उपाध्याय, डा. जफर खान सैफी, विनोद उत्प्रैती, शिव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आवास विकास सेक्टर सात में राहुल गांधी का पुतला फूंका। विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी राजनीति को देशवासी समझ गए हैं। कांग्रेस अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाएगी। प्रांत सहसंयोजक राकेश त्यागी, दीपक अग्रवाल, राजीव शर्मा, योगेश शर्मा, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ ने रामनगर पुलिया पर प्रदर्शन किया। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित कटियार ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के गद्दारों का साथ दिया है। इस दौरान कृष्ण प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, निर्मल मथुरिया, मनीष राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed