फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rahul Gandhi may be visit Shiv Mandir In bateshwar

चुनाव से पहले 'तीर्थराज' के शिव मंदिर में पूजा करेंगे राहुल गांधी, तैयारियां में जुटे कांग्रेसी

Wed, 18 Jul 2018 06:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 18 Jul 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi may be visit Shiv Mandir In bateshwar
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
आगरा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से फतेहपुरसीकरी से बटेश्वर तक सद्भावना यात्रा का आयोजन 27 अगस्त को किया जाएगा। हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी से यात्रा की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन


इस यात्रा का समापन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीर्थराज बटेश्वर के शिव मंदिर में घंटा चढ़ाकर करेंगे। जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष के कार्यक्रम की स्वीकृति लेने जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि समाज के सभी वर्गों के प्रति सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सद्भावना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पार्टी अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरगाह पर चादरपोशी

यात्रा फतेहपुरसीकरी में दरगाह में चादरपोशी के साथ यात्रा शुरू होगी, जोकि किरावली चौराहा, कागारौल, खेरागढ़, सैंया, इरादतनगर, शमसाबाद, धिमिश्री, फतेहाबाद, अरनौटा, भदरौली, फरेरा मोड़ से होकर बटेश्वर स्थित ब्रह्मलाल मंदिर पर पहुंचेगी। 

यहां पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के शामिल होने पर उनका स्वागत होगा। कमेटी की ओर से लोगों को पौधे बांटे जाएंगे। सद्भावना यात्रा 27 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे फतेहपुरसीकरी से शुरू होगी। इसमें 500 से अधिक वाहन शामिल होंगे। 

दोनों नेताओं को किया आमंत्रित

उन्होंने बताया कि पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी से शुरुआत कराने की रूपरेखा तय की गई है, वहीं समापन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से कराने की योजना है। दोनों नेताओं को आमंत्रित किया जा चुका है। 

उनका कार्यक्रम फाइनल कराने को प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा। जिलाध्यक्ष की मानें तो राजस्थान और मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। फतेहपुरसीकरी जहां राजस्थान से सटा हुआ है तो बटेश्वर से मध्य प्रदेश नजदीक है। सद्भावना यात्रा का संदेश इन दोनों राज्यों में भी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed