फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rahul gandhi gives instruction to congress district president for loksabha election

राहुल गांधी ने जाना ताजनगरी का मिजाज, कांग्रेस जिला संगठन की नब्ज भी टटोली

Thu, 11 Oct 2018 10:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 11 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi gives instruction to congress district president for loksabha election
अशोक गहलोत और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने गुरुवार को ताजनगरी का मिजाज जाना। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा से फोन पर 53 मिनट की बातचीत में संगठन की भी नब्ज टटोली। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को व्यापक अधिकार देने की बात कही। 
विज्ञापन


इस दौरान दुष्यंत शर्मा ने जनपद में संगठन की स्थिति के साथ ही आगरा में सिविल टर्मिनल, बैराज और हाईकोर्ट बेंच की मांगों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि फोन पर पहले राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने संगठन और क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। 
विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि घटना, दुर्घटना की स्थिति में घटनास्थल पर जाकर पीड़ितों का दुख दर्द बांटे। जनसमस्याओं के मुद्दों पर अधिकारियों से मिलकर लोगों को राहत दिलाएं। जरूरत पड़ने पर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए कम हुआ जनाधार

दुष्यंत शर्मा ने शिकायत की कि प्रदेश संगठन का जिले के कार्यकर्ताओं को कोई प्रोत्साहन नहीं मिलता है। कई दफा चुनावों में जिला और शहर कमेटी के लोगों की राय को दरकिनार करके उम्मीदवार तय किए जा चुके हैं। इससे भी पार्टी का जनाधार कम हुआ। 

इस दौरान उन्होंने तीन कर्मठ कार्यकर्ताओं के नाम भी मांगे, जो कि पार्टी संगठन की मजबूती के बारे में विचार रख सकें। इस दौरान दोनों नेताओं ने जिला व ब्लाक अध्यक्षों को अधिकार देने पर बल दिया। 

कांग्रेस शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने बातचीत की। उन्होंने शहर में पार्टी की स्थिति और वार्डों से लेकर बूथों तक के बारे में जानकारी हासिल की। वार्ड अध्यक्षों के बारे में पूछताछ की। हाजी अबरार ने पार्टी की गुटबाजी और बाहरी उम्मीदवारों की समस्याएं उठाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed