फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rahul Gandhi can not be formed District head in BJP said keshav prasad maurya

भाजपा में जिलाध्यक्ष तक नहीं बन पाते राहुल गांधी, खुद को मानते हैं पीएम का दावेदार: केशव

Tue, 18 Sep 2018 03:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 18 Sep 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi can not be formed District head in BJP said keshav prasad maurya
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कहा है कि वह खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मानते हैं लेकिन देश की जनता उन्हें यह कुर्सी नहीं देना चाहती। कांग्रेस अध्यक्ष भी वह इसलिए हैं, क्योंकि उनका जन्म गांधी परिवार में हुआ है। यदि वह भाजपा में होते तो जिलाध्यक्ष तक नहीं बन पाते।

विज्ञापन


सोमवार को विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास-लोकर्पण करने के बाद मीडिया से मुखातिब उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के प्रदेश में सर्वांगीण विकास कर रही है। पहले की सरकारों में ऐसा नहीं था। प्रदेश में महागठबंधन पर केशव प्रसाद ने कहा कि 2019 में कांग्रेस, सपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे तब भी कमल खिलेगा और यदि अलग-अलग भी चुनाव लड़ेंगे तब भी कमल खिलेगा। क्योंकि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। 
विज्ञापन


भीम सेना चीफ की रिहाई से संबंधित सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो सामाजिक रूप से तनाव पैदा करने की कोशिश करेगा उसके लिए जेल के दरवाजे खुल भी जाते हैं। अंदर जाने के दरवाजे बंद नहीं होते हैं। एक्सप्रेसवे सहित अन्य सड़कों में गड्ढों पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बारिश में गड्ढे होना स्वाभाविक है। ये हर साल होते हैं। इन्हें भर दिया जाएगा। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव पर बोले कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed