{"_id":"6998cfd11c5afcd2e10acaf4","slug":"rahul-chahar-and-ishaani-part-ways-agra-news-c-365-1-sagr1044-106657-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राहुल चाहर और ईशानी हुए अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राहुल चाहर और ईशानी हुए अलग
Sat, 21 Feb 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
राहुल चाहर और ईशानी
आगरा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी ईशानी से तलाक ले लिया है। गोवा की अदालत में शुक्रवार को दोनों के बीच आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया पूरी हो गई। राहुल चाहर की ओर से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है।
राहुल चाहर और बंगलूरू की रहने वाली ईशानी का विवाह 9 मार्च 2022 को धूमधाम से हुआ था। तलाक की अर्जी पहले ही दाखिल की जा चुकी थी। शुक्रवार को गोवा की अदालत में अंतिम दस्तखत के साथ वैवाहिक संबंध औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। परिवार की ओर से इसे निजी मामला बताते हुए अधिक टिप्पणी से परहेज किया गया है। राहुल चाहर आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। आगरा क्रिकेट जगत में भी इस खबर पर चर्चा है।