{"_id":"695b3d14ffe8581e6f0a690b","slug":"ragging-at-sn-medical-college-junior-student-beaten-up-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एसएन मेडिकल काॅलेज में रैगिंग...जूनियर छात्र को पीटा, चार सीनियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसएन मेडिकल काॅलेज में रैगिंग...जूनियर छात्र को पीटा, चार सीनियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Mon, 05 Jan 2026 09:56 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 05 Jan 2026 09:56 AM IST
सार
कार में बैठाने से मना किया तो सीनियर छात्र आक्रोशित हो गए। जूनियर छात्र की पिटाई करने लगे। छात्र ने अपने भाई को माैके पर बुलाया तो उसकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र ने चार सीनियर छात्रों पर कार में बैठाकर ले जाने से मना करने पर पिटाई का आरोप लगाया है। छात्र ने अपने भाई को बुला लिया मगर आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना एमएम गेट में चार मेडिकल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
पीड़ित छात्र रामकुमार हाथरस के गांव खजुरिया के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2023 के एमबीबीएस के छात्र हैं। उन्होंने थाना एमएम गेट में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया कि 1 जनवरी को वह अपनी गाड़ी लेकर काॅलेज के हाॅस्टल आए थे। रात करीब 9:15 बजे हाॅस्टल की पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर रहे थे। पार्किंग में वरिष्ठ छात्र सूरज चौधरी, गौतम बडेरिया, रितुराज जाटव और विवेक भी खड़े हुए थे। वह गाड़ी खड़ी करके चलने लगे, तभी चारों ने उन्हें रोक लिया।
रामकुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपी छात्रों ने रैगिंग शुरू कर दी। कहा कि अपनी गाड़ी बैठाकर ले चलो। उन्होंने मना किया तो चारों आक्रोशित हो गए और उसकी पिटाई करने लगे। उसने अपने भाई लखन को फोन किया और घटना की जानकारी दी। भाई भी आगरा में रहता है। वह कुछ देर में ही पहुंच गया। आरोपी छात्र उससे भी अभद्रता करने लगे और विरोध पर पिटाई की।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी में रैगिंग का आरोप लगाया है मगर मामला छात्रों के बीच आपसी मारपीट का है। पीड़ित की शिकायत पर मारपीट और गाली-गलाैज की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। काॅलेज प्रशासन से रिपोर्ट ली जाएगी। विवाद की वजह पता की जा रही है। घटना के समय अगर कोई छात्र माैजूद रहा होगा तो उससे भी पूछताछ की जाएगी। शिकायतकर्ता छात्र ने अपना मेडिकल नहीं कराया था। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।
पीड़ित छात्र बोला- हो गया समझौता
पीड़ित रामकुमार ने बताया कि आरोपी वरिष्ठ छात्र हैं। छात्रों और काॅलेज प्रबंधन की ओर से मामले में बातचीत की गई। इसके बाद विवाद खत्म करा दिया गया। जल्द ही पुलिस से मिलेंगे।
मारपीट की जांच शुरू, आरोपी छात्रों के बयान दर्ज
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि यह रैगिंग का नहीं, आपसी मारपीट का मामला है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी छात्रों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी एक छात्र काॅलेज के 2018 बैच, दो छात्र 2021 बैच के हैं। वहीं एक छात्र फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। मामले में हॉस्टल प्रभारी भी आंतरिक जांच कर रहे हैं, जिसमें बाहरी छात्र रात में हॉस्टल कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है। पिटाई का वीडियो होने की बात सामने आई है, लेकिन कमेटी को ये वीडियो नहीं मिला है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कॉलेज स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।