{"_id":"6517c63d2f13b7ac190f49c3","slug":"radhaswami-satsang-sabha-many-cities-but-land-disputes-and-fencing-are-same-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधास्वामी सत्संग सभा: शहर हैं कई, लेकिन जमीन विवाद और तारबंदी एक जैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधास्वामी सत्संग सभा: शहर हैं कई, लेकिन जमीन विवाद और तारबंदी एक जैसी
Sat, 30 Sep 2023 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:24 PM IST
सार
राधास्वामी सत्संग सभा का आगरा में जमीन को लेकर हुआ विवाद तो जानकारी में है ही, लेकिन इसके अलावा अन्य शहरों में भी सभा की जमीनी विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जा की गई जमीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के खिलाफ जिस तारबंदी और सड़कों पर गेट लगाने के आरोप जिले के सात गांवों के ग्रामीण लगा रहे हैं, वैसे ही जमीन विवाद सत्संग सभा के साथ देश के अन्य शहरों में भी हैं। मध्य प्रदेश के राजा बरारी में राधास्वामी सत्संग सभा और डीईआई ने आगरा की तरह ही कंटीले तारों की बाड़ वनभूमि पर लगा दी थी, जिस पर आदिवासियों और सत्संगियों के बीच हिंसक संघर्ष भी हो चुका है।
विज्ञापन
किसानों का आरोप है कि सत्संग सभा के सभी शहरों में एक जैसे जमीन विवाद और तारबंदी के विवाद हैं। राजा बरारी में चार जिलों के हजारों आदिवासी 7 हजार एकड़ वनभूमि को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर चुके हैं। दयालबाग के भूरी सिंह का आरोप है कि सत्संग सभा की यही कार्यशैली है। हर शहर में वह गरीबों की जमीनों को इसी तरह से हथिया रहे हैं। चौ. बहादुर सिंह के मुताबिक सत्संग सभा के पास मौजूद जमीनों की जांच प्रशासन कर लेगा तो सच्चाई सामने आ जाएगी। हर शहर में वह कंटीले तारों और गेट लगाकर सरकारी जमीन घेर रहे हैं। यह जानकारी हाईकोर्ट पहुंचनी चाहिए। इस मामले में राधास्वामी सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी एसके नैय्यर से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आगरा: शू मैटेरियल की तीन दुकानों में लगी भीषण आग, मच गई भगदड़; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़
विज्ञापन
पांच अक्तूबर के बाद महापंचायत
राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के जमीन विवाद मामले में सात गांवों की महापंचायत अब एक अक्तूबर के बजाय पांच अक्तूबर के बाद होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में राधास्वामी सत्संग सभा की याचिका पर 5 अक्तूबर को सुनवाई के बाद ही किसान महापंचायत करेंगे। लालगढ़ी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौ. भूरी सिंह ने बताया कि नई तारीख की घोषणा किसानों के साथ बात करके की जाएगी।
मंडलायुक्त से दयालबाग के बंद रास्ते खोलने की मांग
किसान नेता सौरभ चौधरी ने शुक्रवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें दयालबाग में राधास्वामी सत्संग सभा की ओर से सार्वजनिक सड़कों पर लगाए गए गेट हटाने और हाईकोर्ट में प्रभावी पैरवी कराने, सभा के पदाधिकारियों को भूमाफिया घोषित करने की मांग की गई है।
ये भी पढ़ें - आगरा: एक साथ तीन युवकों की मौत, यमुना से 20 घंटे बाद मिलीं लाशें; मच गई चीत्कार
सुनवाई के बाद ही कोई निर्णय
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि दयालबाग सत्संग सभा के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। सुनवाई पूरी होने के बाद ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।