{"_id":"650eb51d99f0430c67073693","slug":"radhaswami-satsang-sabha-bulldozer-demolished-construction-gate-installed-again-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधास्वामी सत्संग सभा की चुनौती: जहां बुलडोजर ने ध्वस्त किया निर्माण, वहां फिर लगाए तार; छात्र को पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधास्वामी सत्संग सभा की चुनौती: जहां बुलडोजर ने ध्वस्त किया निर्माण, वहां फिर लगाए तार; छात्र को पीट दिया
Sat, 23 Sep 2023 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Sep 2023 03:22 PM IST
सार
आक्रोशित सत्संगियों ने प्रशासन को चुनौती देते हुए फिर से वहां तार लगा दिया, जिस रास्ते को कब्जा मुक्त कराया गया था। इस दौरान वहां से गुजर रहे सीए के एक छात्र की भी सत्संगियों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
राधास्वामी सत्संग सभा के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा को दयालबाग क्षेत्र के मौजा जगनपुर और खासपुर में सरकारी भूमि से कब्जे को बुलडोजर ने तोड़ दिया। ऐसे में आक्रोशित सत्संगियों ने प्रशासन को चुनौती देते हुए फिर से वहां तार लगा दिया है। इतना ही नहीं अतिक्रमण हटने के बाद वहां से गुजर रहे सीए के एक छात्र की भी सत्संगियों ने पिटाई कर दी।
बता दें सभा ने सार्वजनिक रास्ते पर गेट और दीवार खड़ी कर दी थी। आज सुबह-सुबह बुलडोजर इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए पहुंच गया। बुलडोजर जैसे ही चला तो सत्संगियों की भीड़ वहां जमा होने लगी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर की कार्रवाई नहीं रुकी। बुलडोजर ने सत्संगियों द्वारा लगाए गए गेट और सड़क को उखाड़ दिया।
पुलिस की मौजूदगी तक सत्संगियों ने कुछ नहीं किया, लेकिन यहां से जैसे ही अधिकारी हटे तो सत्संग सभा ने फिर से अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से आक्रोशित सत्संगियों ने सीए के छात्र के साथ भी मारपीट कर दी। बताया गया है कि पुलिस प्रशासन ने जिस रास्ते से कब्जा हटाया गया था, उसी से सीए का छात्र ललित गुजर रहा था, इसी वजह से सत्संगी छात्र से चिढ़ गए।
विज्ञापन
पिटाई के बाद यह छात्र मौके से चला गया। पुलिस को पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी। उधर जहां प्रशासन ने गेट हटाए थे वहां अब सत्संगियों ने तार बांध दिए हैं। रास्ता रोक दिया है। ग्रामीण व किसी आम आदमी को वहां से गुजरने नहीं दिया जा रहा है। मौके पर कोई पुलिस, प्रशासन या सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मौजूद नहीं है।