फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Radhashtami 2022 Radharani birthday celebration in Rawal Village of Mathura, a grandly decorated temple

Radhashtami 2022: मथुरा के रावल में राधारानी के जन्मोत्सव की धूम, भव्य रूप से सजाया गया मंदिर

Sun, 04 Sep 2022 12:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Sep 2022 12:17 AM IST
सार

बरसाना समेत पूरे ब्रज में राधारानी के जन्मोत्सव की धूम है। आज गांव रावल में राधारानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रावल को राधारानी की प्राकट्य स्थली बताया जाता है। 

विज्ञापन
Radhashtami 2022 Radharani birthday celebration in Rawal Village of Mathura, a grandly decorated temple
रावल के मंदिर में राधारानी का श्रीविग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के महावन में भगवान श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति श्रीराधारानी की प्राकट्य स्थली रावल में चार सितंबर को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मथुरा-बलदेव मार्ग पर लक्ष्मीनगर से पांच किमी दूर स्थित गांव रावल में राधारानी के  प्राकट्य की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 

विज्ञापन


गांव में घर-घर राधा रानी का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में रोशनी की व्यवस्था की गई है। महंत राहुल कल्ला ने बताया कि महाराष्ट्र के वर्धा जिले से 500 ग्राम चांदी की झारी (गंगा सागर) लाया गया है। इससे राधारानी का महाभिषेक सुबह 5.30 से 6 बजे तक किया जाएगा। इसमें 125 किलोग्राम दूध, दही, शहद, बूरा, यमुना जल, घी आदि शामिल किए जाएंगे। 

विज्ञापन

सूरज से लाए गए वस्त्र

श्रृंगार दर्शन के दौरान गुजरात के जिला सूरत से परिधान बनाने के लिए हल्के पीले रंग का कपड़ा लाया गया है। इसमें जरी, गोटा, मोती, सितारे आदि लगाए गए हैं। आभूषण भी सूरत से लाए गए हैं। दिल्ली से लाए गए फूलों से बंगला सजाया जाएगा। इनमें कलकत्ती गेंदा, गुलाब, जरबरा, कानेशन, लिली, रायविल, रजनी गंधा आदि के फूल शामिल हैं। इत्र से जगमोहन महकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सुबह 4:30 बजे मंगला आरती, पांच बजे जन्मोत्सव दर्शन, सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक महाअभिषेक होगा। सुबह 7 से 9 बजे तक गौड़ीय समाज द्वारा गायन एवं चाव, नौ बजे से श्रृंगार दर्शन, दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण, रात नौ बजे शयन आरती, पांच सितंबर को दोपहर 12 बजे से वृषभानु बधाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed