फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Radha-Krishna's cheers started watching Shri Krishna's Bal Leela

श्रीकृष्ण की बाल लीला देख लगे राधा-कृष्ण के जयकारे

Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Radha-Krishna's cheers started watching Shri Krishna's Bal Leela
कासगंज के अमांपुर में श्रीकृष्ण रासलीला का आरती उतारकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि । - फोटो : KASGANJ
अमांपुर। कस्बे के गुड़मंडी में चल रही श्रीकृष्ण रासलीला मंचन महोत्सव में महिषासुर वध एवं श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। बाल लीला देख श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के जयकारे लगाए। मंचन का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि यतेंद्र वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य, समाजसेविका सुलोचना गुप्ता, विपिन बिहारी ने किया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव में बाल कलाकारों के द्वारा श्रीकृष्ण व राधा रानी की लीलाओं का मनोहारी आकर्षक झांकियों के साथ मंचन किया गया। भक्तों को रासलीला मंच पर श्रीकृष्ण की लीलाओं का जीवंत दर्शन देखने को मिला। इसके अलावा महिषासुर वध की लीला का मंचन किया गया। महिषासुर का वध होते ही भक्तों ने श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। इस मौके पर अध्यक्ष लाला सोलंकी, समाज सेवी धीरज गुप्ता, संरक्षक केशवदेव गुप्ता, शिवम गुप्ता, दीपक सोलंकी, राजा यादव, सौरभ शर्मा, प्रमोद शर्मा, सोनू गुप्ता, गौरव गुप्ता बैट्री, आकाश गुप्ता सर्राफ, शशीकांत, सौरभ गुप्ता, मोहित गुप्ता, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed