फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rabies was caused by licking not by dog bite young man made this mistake died within 30 days

UP: कुत्ते के काटने से नहीं...चाटने से हुआ रैबीज, युवक कर बैठा ये गलती; 30 दिन में हो गई मौत

Sat, 13 Jul 2024 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 09:36 AM IST
सार

आगरा में एक युवक को कुत्ते ने काटा नहीं, बल्कि सिर्फ चाट लिया था। इसी से उसे रैबीज हो गया। उसके व्यवहार में परिवर्तन आने लगा। दो दिन पहले उसकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Rabies was caused by licking not by dog bite young man made this mistake died within 30 days
कुत्ते के चाटने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट में युवक की लापरवाही उसकी जान पर भारी पड़ गई। पैर के घाव को कुत्ते ने चाट लिया, जिससे उसे रैबीज हो गई। उसने एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) भी नहीं लगवाई। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पिनाहट के मोहल्ला खटीक टूला निवासी मित्रपाल ने बताया कि महीनेभर पहले बेटे जीतू (18) के पैर में चोट लग गई थी। वह घर के बाहर बैठा था, इसी दौरान एक कुत्ता आया और घाव चाटने लगा। उसने कुत्ते को भगा दिया। बेटे ने इसकी जानकारी परिजन को नहीं दी। 20-25 दिन बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा था। उसकी रीढ़ की हड्डी में भी दिक्कत थी। इस पर इसका इलाज शहर के निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इसकी हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां चिकित्सकों को रैबीज के लक्षण नजर आए। इस पर जीतू से पूछताछ की गई तो उसने घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को अस्पताल में बेटे की मौत हो गई।

 
विज्ञापन

हाइड्रोफोबिया है लक्षण
नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि संक्रमित कुत्ते की लार में रैबीज का वायरस होता है। घाव चाटने से वायरस शरीर में पहुंच गया होगा। अगर मरीज एआरवी लगवा लेता तो उसकी जान बच जाती। आदमी से आदमी में रैबीज नहीं फैलता है। कुत्ते-बंदर आदि कोई जानवर काट ले तो चिकित्सक को दिखाकर एआरवी जरूर लगवाएं। इस बीमारी में हाइड्रोफोबिया हो जाता है। इसमें मरीज को पानी से डर लगने लगता है। मरीज के गले में रुकावट, आवाज कम होने लगती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed