फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raailways, train

प्लानिंग से करें यात्रा, आज रद्द रहेंगी चार ट्रेनें

Wed, 09 Oct 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
raailways, train
कासगंज के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गुरुवार को मथुरा जाने वाली गाड़ियां रद्द रहेंगी। क्योंकि रेल ट्रैक पर मरम्मत कार्य होने के कारण ट्रेनों का संचालन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

कासगंज मथुरा ट्रैक पर मरम्मत और निर्माण का कार्य चल रहा है। अंडर हाई सब वे बनाए जा रहे हैं। इस कारण रेलवे इस ट्रैक पर आने जाने वाली चार ट्रेन गुरुवार को रद्द करने के आदेश जारी कर चुका है। यह ट्रेनें निरस्त रहने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। यात्री यदि परेशानी से बचना चाहते हैं तो उन्हें पहले से यात्रा की तैयारी करनी होगी या तो यात्रा का कोई विकल्प ढूंढना होगा या फिर समय में बदलाव करना होगा। हालांकि इन चार ट्रेनों के अलावा अन्य ट्रेेनें अपने निर्धारित समय पर इस ट्रैक पर चलेंगी। हालांकि इस ट्रैक पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला जाएगा। जिससे ट्रेनें लेट हो सकती हैं।

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
कासगंज। मथुरा ट्रैक की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 55337 जो सुबह 5 बजे कासगंज से मथुरा के लिए रवाना होती है। ट्रेन संख्या 55338 जो मथुरा से सुबह 10:40 बजे चलकर दोपहर 2:40 बजे कासगंज स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेन गुरुवार को नहीं चलेगी। इसके अलावा दोपहर 12:10 बजे कासगंज से रवाना होने वाली 55339 और मथुरा से रात 9 बजे कासगंज की ओर चलने वाली ट्रेन संख्या 55340 को रद्द किया है।
विज्ञापन

चार पैसेंजर ट्रेन निरस्त की गई हैं। कुछ ट्रेनें कॉशन देकर निकाली जाएंगी। काम के चलते रेलवे ने यह निर्णय लिया है(
राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed