फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Quintals of Plastic And Thermocol Seized In Nagar Nigam Raid

सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद आगरा में पॉलिथीन-प्लास्टिक की बिक्री, छापे में मिला 'भंडार'

Fri, 21 Aug 2020 12:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 21 Aug 2020 12:09 PM IST
सार

  • नगर निगम की टीम ने मटरूमल कन्हैयालाल के गोदाम पर छापा मारा
  • दो लाख रुपये जुर्माना लगाया 

विज्ञापन
Quintals of Plastic And Thermocol Seized In Nagar Nigam Raid
नगर निगम की टीम को छापे में मिली प्लास्टिक और पॉलिथिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान के बाद भी चोरी छिपे पॉलिथीन की बिक्री की जा रही है। ऐसी ही एक शिकायत पर नगर निगम की टीम ने कचहरी घाट और नारायच, हाथरस रोड पर मटरूमल कन्हैयालाल के गोदाम पर छापा मारकर 10 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक और एक क्विंटल थर्माकोल को जब्त कर लिया। इन पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। 
विज्ञापन


नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एके सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर डीके अग्रवाल सहित प्रवर्तन दल के सदस्यों ने कचहरी घाट और नरायच में मटरूमल कन्हैया लाल के गोदाम पर छापा मारा। जहां उन्हें प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलिथीन के साथ थर्माकोल का जखीरा मिला।
विज्ञापन


इन गोदामों से नगर निगम की टीम ने 10 क्विंटल प्लास्टिक के गिलास, कटोरी और चम्मच, एक क्विंटल थर्माकोल के गिलास और प्लेट जब्त किए। टीम ने डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना प्लास्टिक रखने पर और 50 हजार रुपये थर्माकोल रखने पर किया। इस तरह नगर निगम कोष में कुल दो लाख रुपये बृहस्पतिवार को जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed