{"_id":"67ce6a48a6d27ff430047da1","slug":"quarrel-with-wife-uncle-is-also-cheating-expressed-his-pain-on-social-media-hanged-himself-life-saved-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले में फंदा, आंख में आंसू: फेसबुक पर बयां किया दर्द, TCS मैनेजर की तरह मरने की कोशिश, परिचितों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले में फंदा, आंख में आंसू: फेसबुक पर बयां किया दर्द, TCS मैनेजर की तरह मरने की कोशिश, परिचितों ने बचाई जान
Mon, 10 Mar 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Mar 2025 09:57 AM IST
सार
फेसबुक पर लाइव आकर युवक जान देने की कोशिश कर रहा था। ये देख लोगों ने कमेंट शुरू कर दिए। इस दौरान कुछ परिचितों ने घर पहुंचकर उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा के नाई की मंडी क्षेत्र में एक युवक ने रविवार रात को फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश की। वीडियो देख रहे लोग युवक को बचाने के लिए कमेंट करने लगे। गलत कदम उठाने से रोकने लगे। कुछ परिचित युवक भागते हुए घर पहुंचे। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जिससे युवक की जान बच गई।
आत्महत्या की कोशिश करने वाला नाई की मंडी निवासी युवक भाजपा कार्यकर्ता है। कुछ दिनों से उसका चाचा से विवाद चल रहा है। पत्नी से भी उसकी नहीं बन रही थी। वह मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। उन्होंने रात 11 बजे फेसबुक पर लाइव किया।
चाचा- चाची, उनके दामाद पर आरोप लगाते हुए जान देने की बात कही। 13 मिनट लाइव रहकर फंदा बनाया और लटक गया। सरस्वती शिशु मंदिर के पास बैठे युवकों ने यह देखा। वह उसके घर पहुंच गए। परिजनों को जगाकर दरवाजा खुलवाया। थाना प्रभारी का कहना है कि युवक को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।