फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Quarantine Woman Dies Corona Report Found Positive

Coronavirus: मथुरा में वृद्धा की मौत के 12 घंटे बाद आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, अस्तपाल सील

Wed, 29 Apr 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Apr 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Quarantine Woman Dies Corona Report Found Positive
कोरोना वायरस - फोटो : social media
वृंदावन के संयुक्त जिला अस्पताल में सोमवार को बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। लेकिन मंगलवार को आई वृद्धा की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल को सील कर दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की पहली मौत है। 
विज्ञापन


मथुरा के कच्ची सड़क निवासी जगदीश प्रसाद अग्रवाल की 65 वर्षीय पत्नी आशा देवी को उनके दो देवरों की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद परिवार के साथ वृंदावन के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को पहले सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन


यहां सुधार न होने के बाद परिवार के लोग उन्हें आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन एक दिन के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल भेज दिया। जहां सोमवार की शाम उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट अटैक बताया गया मौत का कारण

मौत का कारण हाई शुगर और हार्ट अटैक बताया गया। अस्पताल प्रबंधन ने कोविड-19 की सभी प्रक्रिया और सावधानियों के साथ उनके पार्थिव शरीर को परिवार वालों को सौंप दिया। परिजनों ने यमुना तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार सुबह आशा देवी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। 

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. शेर सिंह ने महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों और सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही अस्पताल को भी सील कर दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed