फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Quantity of rice in ration reduced, may have to buy from market

Agra News: राशन में चावल की मात्रा घटी, बाजार से पड़ सकता है खरीदना

Wed, 05 Feb 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Quantity of rice in ration reduced, may have to buy from market
कासगंज। चावल के शौकीनों को इस बार बाजार से खरीद करनी पड़ सकती है। पात्र गृहस्थी के राशन में चावल की मात्रा को घटा दिया है। राशन वितरण की तिथि निर्धारित हो गई है। 7 फरवरी से 25 फरवरी तक राशन का वितरण होगा। जिले में 2,48,190 कार्डधारक हैं। फरवरी माह में 27,593 अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न में 17 किलोग्राम गेहूं, 13 किलोग्राम चावल व 5 किलो ग्राम बाजरा प्रति कार्ड वितरित किया जाएगा। पात्र गृहस्थी 2,20,597 कार्डधारकों को जनवरी माह में राशन में गेहूं, चावल के साथ एक किलो बाजरा वितरित किया गया था। लेकिन फरवरी के राशन में बाजरा की मात्रा को दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी से जुड़े 10,03,900 यूनिट को पांच किलोग्राम खाद्यान्न में 2 किलो 300 ग्राम गेहूं, 700 ग्राम चावल व दो किलो बाजरा का निशुल्क वितरित किया जाएगा। जिलापूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि उचित दर दुकान पर नामित समस्त नोडल अधिकारियों की उपस्थित में राशन वितरित किया जाएगा। समस्त उचित दर विक्रेताओं निर्धारित अवधि में नियमित दुकान खोलकर कार्डधारकों को नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण करें। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी लाभार्थियों के खाद्यान वितरण की तिथि आ गई है। ई-पॉश मशीनें सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed