{"_id":"69315d5d90c160fa0d0343ef","slug":"python-spotted-at-taj-mahal-west-gate-tourists-panic-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग में निकला सात फीट लंबा अजगर, पर्यटकों के छूट गए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग में निकला सात फीट लंबा अजगर, पर्यटकों के छूट गए पसीने
Thu, 04 Dec 2025 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Dec 2025 03:37 PM IST
सार
ताजमहल के पश्चमी गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पर्यटकों की नजर अजगर पर पड़ी। सात फीट लंबे इस अजगर को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
अजगर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास स्थित पार्किंग में बृहस्पतिवार दोपहर 7 फीट लंबा अजगर दिखा। उसे देखते ही पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय व्यक्ति सुंदर पहलवान ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया।
सुंदर पहलवान ने बताया कि उन्हें पुलिस ने फोन पर सूचना दी थी। उन्होंने अजगर को नियंत्रित किया और उसे शहर से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। उनके अनुसार वह अब तक करीब दो दर्जन अजगरों का रेस्क्यू कर चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं, तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।