फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Python hiding in a household drum; woman screams in shock.

Agra News: घर के ड्रम में छिपा बैठा था अजगर, महिला की निकलीं चीखें

Wed, 29 Jul 2026 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Python hiding in a household drum; woman screams in shock.
बाह: जरार में नीले ड्रम में मिला अजगर, रेस्क्यू की तस्वीरें
बाह। जरार के बिजलीघर रोड स्थित चेतराम के घर के कमरे में मंगलवार की सुबह 8 बजे ड्रम में छिपे बैठे अजगर को देख कर गृहस्वामिनी रामरती के होश उड़ गए। कमरे में पढ़ने वाले बच्चे के जूते ढूंढते समय ड्रम में अजगर को देख कर उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

बाह के जरार में बिजली रोड पर चेतराम का घर है। उनके बेटे ऊदल सिंह ने बताया कि घर के एक कमरे में बच्चे पढ़ते हैं। पढ़ने वाले बच्चे का जूता न मिलने पर मां रामरती देवी ने कमरे में रखे आधे कटे ड्रम में तलाशने के लिए नजर डाली थी। उसमें करीब 7-8 फीट का अजगर छिपा बैठा था। ड्रम में अजगर बैठे होने की जानकारी पर बस्ती के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बाह के रेंजर अमित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर को यमुना के बीहड़ में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed