{"_id":"696169cd9275675c70082aca","slug":"pwds-attached-bank-account-remains-open-for-a-month-agra-news-c-25-1-agr1067-961405-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक महीने के लिए खुला पीडब्ल्यूडी का कुर्क बैंक खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक महीने के लिए खुला पीडब्ल्यूडी का कुर्क बैंक खाता
विज्ञापन
आगरा। तीन महीने से कुर्क पीडब्ल्यूडी के बैंक खाते को एक महीने के लिए खोल दिया गया है। कॉमर्शियल कोर्ट ने विभाग की याचिका पर सुनवाई करते हुए कुर्की से राहत दे दी है। इस आदेश के बाद विभाग के 1200 कर्मचारी और 1500 पेंशनर्स को उनके वेतन और पेंशन मिल सकेंगे।
तीन महीने से खाता कुर्क के कारण 2700 कर्मचारी और पेंशनर्स परेशान चल रहे थे। नाराज कर्मचारियों ने चार दिन से कार्य बहिष्कार कर दिया था। दरअसल, एक प्रकरण में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के डीसीएल खाता संख्या 1006 तथा डीडीओ खाता 4227 को पूर्णरूप से कुर्क किए जाने का आदेश पारित कर दिए थे। इसी के बाद मुख्य कोषाधिकारी ने दोनों खातों का संचालन बंद कर दिया था।