{"_id":"63526fe7cce1b725276d1e08","slug":"pwd-will-cover-571-km-repair-of-potholes-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पीडब्ल्यूडी भरेगा 571 किमी. सड़कों के ‘घाव’, बारिश में हालत हो गई थी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पीडब्ल्यूडी भरेगा 571 किमी. सड़कों के ‘घाव’, बारिश में हालत हो गई थी खराब
Fri, 21 Oct 2022 03:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Oct 2022 03:39 PM IST
सार
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता आनंद कुमार के अनुसार सर्वे में 571 किमी सड़कों में 113 किमी जिला मार्ग व 62 किमी राज्य मार्गों पर गड्ढे मिले हैं। सभी गड्ढों को 15 नवंबर तक भरा जाएगा। इनमें 396 किमी ग्रामीण मार्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सड़क में गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 571 किमी में सड़कों के ‘घाव’ भरेगा। पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की हालत का सर्वे कराया। ग्रामीण, जिला से लेकर राज्य मार्ग तक में गड्ढे मिले। इन सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई है। भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा तक एमजी रोड, कलेक्ट्रेट से बिचपुरी रोड स्थित शास्त्रीपुरम मोड़ तक एमजी रोड-टू के अलावा जिला एवं राज्य मार्गों पर पैचवर्क किया जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता आनंद कुमार के अनुसार सर्वे में 571 किमी सड़कों में 113 किमी जिला मार्ग व 62 किमी राज्य मार्गों पर गड्ढे मिले हैं। सभी गड्ढों को 15 नवंबर तक भरा जाएगा। इनमें 396 किमी ग्रामीण मार्ग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य मार्ग में शामिल आगरा से फतेहाबाद होते हुए बाह-कैंजरा मार्ग, शमसाबाद इरादतनगर अछनेरा भरतपुर मार्ग, चंदौसी से आगरा मलपुरा होते हुए तांतपुर मार्ग पर मरम्मत शुरू हो गई है। इनके अलावा जिला मार्ग में आगरा शमसाबाद राजाखेड़ा सड़क पर पैचवर्क हो रहा है। उन्होंने बताया कि पैचवर्क पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 150 से अधिक गांवों की सड़कें भी शामिल हैं। शहर में कलक्ट्रेट से पुलिस लाइन, पंचकुइयां होते हुए साकेत कॉलोनी से मारुति एस्टेट चौराहा से बोदला होते हुए मघटई मोड़ तक 15 किमी एमजी रोड-टू गड्डा मुक्त हो गई हैं। इस सड़क पर 40 से अधिक जगह पैचवर्क किया गया है।
विज्ञापन
- सुभाष पार्क चौराहा से पंचकुइयां तक सड़क मार्ग
- आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से प्रतापपुरा चौराहा तक
- सूरसदन तिराहा से हरीपर्वत तक एमजी रोड मार्ग
- बोदला से कारगिल पेट्रोल पंप चौराहा तक की सड़क

बारिश में हालत और खराब हुई
सीवर, पेयजल, गैस व अन्य कारणों से बार-बार खुदाई के कारण सड़कें गड्ढों में तब्दील थीं। पिछले दिनों हुई बेमौसम बरसात में इन सड़कों की हालत और खराब हो गई। अमर उजाला ने इस बारे में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत शुरू कराई। शहर में नगर निगम ने भी सड़कों का पैचवर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यहां भी भरे गए गड्ढे
- सेक्टर 4 से सेक्टर-12 तक आवास विकास रोड- सुभाष पार्क चौराहा से पंचकुइयां तक सड़क मार्ग
- आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से प्रतापपुरा चौराहा तक
- सूरसदन तिराहा से हरीपर्वत तक एमजी रोड मार्ग
- बोदला से कारगिल पेट्रोल पंप चौराहा तक की सड़क