फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PWD Minister Jitin Prasad will visit Agra today

Agra: पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद आज आ रहे आगरा, सर्किट हाउस में करेंगे सड़कों की हालत की समीक्षा

Fri, 18 Nov 2022 10:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Nov 2022 10:08 AM IST
सार

जिले में 1,639 सड़कों की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। कई सड़कें खस्ताहाल हैं। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद सड़कों की हालत की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
PWD Minister Jitin Prasad will visit Agra today
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री जितिन प्रसाद आज आगरा आ रहे हैं। सर्किट हाउस में सड़कों की हालत की समीक्षा करेंगे। मंत्री जी, जिस शहर की सड़कों पर दुनियाभर के पर्यटक घूमते हैं, उनकी हकीकत खुद घूम कर देख लीजिए। सड़कों पर गड्ढे हैं, मैनहोल खुले हुए हैं। ठेकेदार कार्य बहिष्कार कर चुके हैं। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं पर आरोप लग रहे हैं कि वह चहेतों को मरम्मत और नवीनीकरण के काम बांट रहे हैं। गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिले में 1,639 सड़कों की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। इन सड़कों की कुल लंबाई 4235 किमी है। चुनाव से पहले हुए सर्वे में 845 किमी सड़कें जर्जर पाई गई थीं। मरम्मत नहीं हुई। 10 महीने में जर्जर सड़कों की हालत और खराब हो गई। मॉडल सड़क एमजी रोड-टू का ही उदाहरण सामने है। पीडब्ल्यूडी की यह 15 किमी लंबी सड़क जनवरी से नवंबर तक 5 बार खोदी गई।

विज्ञापन

मैनहोल भी बन रहे हादसे का कारण 

सड़कों पर गड्ढे ही एकमात्र समस्या नहीं हैं। खुले मैनहोल भी हादसे का कारण बन रहे हैं। बोदला चौराहा से बिचपुरी रोड पर चलते ही सड़क पर मैनहोल खुला है। मैनहोल ढक्कन की जगह प्लास्टिक का ट्रैफिक बैरियर रख दिया गया है। पास ही सड़क धंसने के बाद गिट्टियां भरी गई हैं।  राज्य मार्ग चंदौसी, आगरा-तांतपुर-कोट (सीएटीके) जर्जर है। इससे लिंक 30 से अधिक ग्रामीण मार्ग भी खस्ता हाल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी, सैंया और खेरागढ़ ब्लॉक में भी सड़कों पर गड्ढे नहीं भरे गए हैं। ग्राम मार्ग खस्ता हाल हैं। 15 नवंबर तक गड्ढे भरने थे। समय सीमा बढ़ा दी गई है। हालांकि गड्ढे नहीं भरे जा रहे। ठेकेदार हड़ताल पर हैं। गिट्टी, तारकोल की आपूर्ति नहीं हो रही। सड़कों पर लीपापोती से सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। 

नगर निगम व एडीए भी लापरवाह

नगर निगम और विकास प्राधिकरण भी सड़कों को लेकर लापरवाह हैं। मनमाने ढंग से पानी, सीवर, टेलीकॉम, बिजली व अन्य लाइनों के लिए सड़कों की खुदाई हो रही है। दोबारा मरम्मत नहीं की जा रही। सुलहकुल नगर में एक साल से सड़क खुदी पड़ी है। शास्त्रीपुरम और वायु विहार सड़क की एडीए ने मरम्मत नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed