फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PWD issued notice to 70 roadside shops for widening of Gwalior Highway in Agra

Agra: पीडब्ल्यूडी ने 70 दुकानदारों को थमाया नोटिस, कार्रवाई व ध्वस्तीकरण के लिए चेताया; विरोध-प्रदर्शन का एलान

Tue, 05 Mar 2024 03:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 03:34 PM IST
सार

आगरा में पीडब्ल्यूडी ने सेवला में 70 दुकानदारों को नोटिस थमाया है। खाली न करने पर कानूनी कार्रवाई व ध्वस्तीकरण के लिए चेताया है। दुकानदारों ने इसके विरोध-प्रदर्शन का एलान किया है। 

विज्ञापन
PWD issued notice to 70 roadside shops for widening of Gwalior Highway in Agra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ग्वालियर हाईवे चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सेवला क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित 70 दुकानों को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में निर्माण नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई व ध्वस्तीकरण के लिए चेताया है। जिसे लेकर दुकानदारों में रोष है। पंचायत कर दुकानदारों ने विरोध-प्रदर्शन का एलान किया है।

विज्ञापन


अवंतीबाई चौराहे से सेवला होते हुए ग्वालियर तक हाईवे का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। सेवला में सड़क किनारे 70 दुकानों को पीडब्ल्यूडी ने नोटिस दिए हैं। कहना है कि दुकानें सरकारी भूमि पर बनी हैं। जबकि दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराई है। जिसके बाद दुकानों का निर्माण कराया था। वहीं, पीडब्ल्यूडी दुकानदारों के मालिकाना हक को खारिज कर रहा है। जिससे दुकानदारों में रोष है।
विज्ञापन


भाजपा नेता गोविंद चाहर का कहना है कि पिछले दिनों जिलाधिकारी से इस संबंध में वार्ता की गई थी। उन्हें दुकानदारों ने स्वामित्व के दस्तावेज दिखाए थे। फिर भी पीडब्ल्यूडी 70 दुकानदारों को प्रताड़ित कर रहा है। सोमवार को दुकानदारों ने पंचायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराने और जबरन कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन का एलान किया है। पंचायत में सुनील बघेल, जय प्रकाश गुप्ता, अल्लो अग्रवाल, गुलाब चंद, संदीप शर्मा, पूर्व पार्षद मुन्ना लाल, नरेंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, बनवारी, नवीन कुशवाह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed