फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Purvi wins gold in wrestling; selected for national competition.

Agra News: पूर्वी ने कुश्ती में जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Mon, 28 Sep 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Purvi wins gold in wrestling; selected for national competition.
आगरा। देवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय उत्तर प्रदेशीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में आगरा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग के 36 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्वी ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन पक्का किया।
विज्ञापन

वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग के 53 किलोग्राम भार वर्ग में श्वेता पारस ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 वर्ष के बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। आगरा टीम के कोच एवं प्रबंधक दिनेश राय हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर, मंडलीय पर्यवेक्षक डॉ. अनिल वशिष्ठ, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, चौधरी हरपाल सिंह चाहर, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक पंकज शर्मा, वीरेंद्र सिंह, केपी सिंह यादव और संजय नेहरू ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed