फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   purushottam khandelwal said ram temple was not bjp election agenda

भाजपा के इस नेता ने सपा-बसपा के गठबंधन को कहा 'ठगबंधन', राम मंदिर पर दिया ये बड़ा बयान

Tue, 27 Mar 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Tue, 27 Mar 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
purushottam khandelwal said ram temple was not bjp election agenda
प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आगामी लोकसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला सपा-बसपा के ‘ठगबंधन’ और भाजपा के बीच होगा। यह बात सोमवार को वृंदावन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने पत्रकार वार्ता में कही। वह यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दलित राजनीति की बात करने वाले विपक्ष को यह नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मवाद का अनुशरण करते हुए समाज की मुख्यधारा में अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। 
विज्ञापन


कहा 2019 में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कहा कि पूर्व की सरकारों में गुंडो का राजनीतिकरण कर दिया गया था। आज प्रदेश में गुंडे जेल में जा रहे है, या फिर मारे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

purushottam khandelwal said ram temple was not bjp election agenda
bjp
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बोले कि भाजपा राम मंदिर निर्माण के प्रति दृढ़ संकल्पित है, लेकिन राम मंदिर निर्माण मुद्दा कभी भी भाजपा के चुनावी एजेंडा में नहीं रहा। 

उन्होंने गोवर्धन में कहा कि प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में बृज क्षेत्र में काफी विकास कराया है। गोवर्धन को तीर्थस्थल घोषित कर दिया । सपा और बसपा ने सत्ता के लालच में गठबंधन किया है। 

संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने में लगे हैं। जन-जन को विकास कार्यों से अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने सत्ता के लालच में गठबंधन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed