फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Purushottam Express halted for over three hours Tundla firozabad railway station after bomb scare alert

UP: 'ट्रेन में विस्फोटक के साथ आतंकी हैं...' टूंडला स्टेशन पर अलर्ट, तीन घंटे रुकी रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

Thu, 10 Oct 2024 09:59 AM IST
पीटीआई Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 09:59 AM IST
सार

 टूंडला रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को तीन घंटे तक रोका गया। सूचना मिली थी कि ट्रेन में विस्फोटक के साथ आतंकी सफर कर रहे हैं। ट्रेन में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। 

 

विज्ञापन
Purushottam Express halted for over three hours Tundla firozabad railway station after bomb scare alert
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में चेकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में विस्फोटक के साथ आतंकियों के सफर करने की सूचना से हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी अलर्ट हो गए। इस गाड़ी को टूंडला रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तीन घंटे तक ट्रेन के पहिये थमे रहे, लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा। जांच में पता चला कि एक्स से मिली ये जानकारी झूठी निकली।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों को गुरुवार सुबह विस्फोटक के साथ यात्रा कर रहे कुछ संदिग्ध आतंकवादियों के बारे में एक्स से जानकारी मिली। इसके बाद रेलवे अधिकारी सतर्क हो गए। गुरुवार तड़के उत्तर प्रदेश के टूंडला रेलवे स्टेशन पर पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को तीन घंटे से अधिक समय तक रोक दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, एक एक्स उपयोगकर्ता से प्राप्त जानकारी झूठी निकली, क्योंकि लगभग 2.30 बजे से सुबह 6 बजे तक की गई गहन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। प्रयागराज रेल डिवीजन के एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि 'लगभग 2.30 बजे, सभी कोचों में यात्रियों को जगाया गया और उनके सामान की मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड से गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमें एक एक्स हैंडल से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध आतंकवादी विस्फोटक के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, जिसे वे एयर इंडिया की दिल्ली-लेह फ्लाइट में रखेंगे। हमने कार्रवाई शुरू की, लेकिन यह एक अफवाह निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed