फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Purse looted from girl in this posh colony of Agra miscreants ran away after pushing her

दुस्साहस: आगरा की  इस पॉश कॉलोनी में युवती से पर्स लूटा, धक्का मारकर भागे बदमाश

Fri, 19 Jul 2024 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 09:45 AM IST
सार

न्यू आगरा के पास बाइकर्स गैंग ने युवती का पर्स लूट लिया। उसे धक्का देकर बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। 

 

विज्ञापन
Purse looted from girl in this posh colony of Agra miscreants ran away after pushing her
पीड़ित युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा थाना से 500 मीटर की दूरी पर बाइकर्स गैंग ने बहन के साथ घर जा रही युवती से पर्स लूट लिया। वह कुछ कर पाती, उससे पहले बदमाश धक्का मारकर भाग गए। सूचना देने पर पुलिस 1 घंटे बाद पहुंची। इससे कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है। सूचना पर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से बदमाशों की पहचान के प्रयास किए।
विज्ञापन


मामू भांजा, गांधी पार्क थाना, अलीगढ़ निवासी छाया बंसल बुधवार को आगरा आई थीं। उन्हें एक कंपनी में इंटरव्यू देना था। न्यू आगरा में अपनी बहन रिति गर्ग के घर पर रुकी थीं। बृहस्पतिवार रात 8:45 बजे बहन के साथ पीजी हॉस्टल में कमरा देखकर घर वापस आ रही थीं।
विज्ञापन


 

कालोनी में बाइक पर पीछे से दो बदमाश आए। एक बदमाश ने छाया के हाथ में लगा पर्स छीन लिया। उन्होंने विरोध किया। मगर, बदमाश धक्का देकर भाग गए। गनीमत रही कि छाया के चोट नहीं लगी। दोनों बहनों ने शोर मचा दिया। इस पर कालोनी के लोग आ गए। छाया ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की। मगर, आधा घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इस पर दोबारा कॉल किया। तब 112 पर कॉल डायवर्ट कर जानकारी ली गई। पर्स में 7 हजार रुपये रखे हुए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र भाटी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियो की तलाश की जा रही है।

 

लोगों में आक्रोश
कॉलोनी के लोगों का कहना था कि लूट की सूचना दो बार पुलिस को दी गई। दूसरी बार में भी पुलिस आधा घंटे बाद आई। थाने पर तहरीर देने पीड़ित गई। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है।

 
विज्ञापन

थाने के पास जमघट पर पुलिस की खुली छूट
कॉलोनी के लोगों का कहना था कि थाना न्यू आगरा के बराबर में रेस्टोरेंट और ढाबे पर रात भर युवकों का जमघट लगा रहता है। रास्ता तक घेर लिया जाता है। नशे में युवक आपस में झगड़ते हैं। पुलिस भी निकलती रहती हैं। मगर, थाने के बराबर में होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं होती है। लुटेरे भी इन्हीं लोगों के बीच ग्राहक बनकर खड़े रहते हैं। ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed