{"_id":"699d230171c6b7f34c0780d1","slug":"punjabi-fever-grips-taj-mahotsav-as-parmish-verma-sets-the-stage-on-fire-in-agra-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताज महोत्सव 2026: पंजाबी नाइट में भांगड़ा की धुन पर झूमे युवा, चला परमीश वर्मा का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज महोत्सव 2026: पंजाबी नाइट में भांगड़ा की धुन पर झूमे युवा, चला परमीश वर्मा का जादू
Tue, 24 Feb 2026 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:33 AM IST
सार
ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर पंजाबी गायक परमीश वर्मा ने अपने हिट गानों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल भांगड़ा की धुन पर झूम उठा।
विज्ञापन
पंजाबी गायक परमीश वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर सोमवार की शाम पंजाबी संगीत के नाम रही। सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता परमीश वर्मा ने अपनी गायकी और स्टाइल से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल जोश और उत्साह से सराबोर होकर भांगड़ा की धुनों पर थिरकता नजर आया।
विज्ञापन
Trending Videos
शाम से ही परमीश को सुनने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। रात 9 बजे जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, दर्शक रोमांचित हो गए। आलम यह रहा कि दर्शक दीर्घा खचाखच भर गई। पैर रखने तक की जगह नहीं बची। सैकड़ों युवाओं ने बैरिकेडिंग और पिलर से लटक कर अपने पसंदीदा कलाकार की झलक पाई और संगीत का लुत्फ उठाया। परमीश वर्मा ने एक के बाद एक हिट गाने गाकर युवाओं को झूमने पर विवश कर दिया। भांगड़ा की तेज धुन और उनके सिग्नेचर स्वैग ने माहौल में ऊर्जा भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन संगीत के दीवानों का उत्साह सातवें आसमान पर था। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में ताज महोत्सव के मंच पर केवल पंजाबी धमक ही सुनाई दे रही थी।
इन गीतों ने मचाई धूम
गाल नी कडनी...गाने के बजते ही पूरा ग्राउंड साथ गाने लगा। आरएनएआईटी की बीट्स पर जमकर भंगड़ा हुआ। सब फेड जाणे-मस्ती से भरे इस ट्रैक ने माहौल बना दिया। डायमंड दा कोका...इस गाने पर दर्शकों की डिमांड सबसे ज्यादा रही।
गाल नी कडनी...गाने के बजते ही पूरा ग्राउंड साथ गाने लगा। आरएनएआईटी की बीट्स पर जमकर भंगड़ा हुआ। सब फेड जाणे-मस्ती से भरे इस ट्रैक ने माहौल बना दिया। डायमंड दा कोका...इस गाने पर दर्शकों की डिमांड सबसे ज्यादा रही।