{"_id":"5a6193104f1c1b805a8b4dc4","slug":"punjab-sharp-shooter-arrested-in-up-firozabad-given-threat-to-salman-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस ने दबोचा सलमान खान को धमकी देने वाले गैंग का शार्प शूटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस ने दबोचा सलमान खान को धमकी देने वाले गैंग का शार्प शूटर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
शूटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के शार्प शूटर रवींद्र उर्फ काली राजपूत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान काली के तीन साथी भाग जाने में सफल रहे।
पुलिस और बदमाशों की तरफ से हुई गोलीबारी में गोली लगने से जहां शार्प शूटर काली घायल हो गया वहीं एसओजी के दो सिपाही भी घायल हुए हैं। काली उसी गैंग का शार्प शूटर है जिसने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
रवींद्र पंजाब के कुख्यात काली गैंग का सदस्य है और इंटरनेशनल बदमाशों में गिना जाता है। इसके तार इंटरनेशनल लारेंस विश्नोई गैंग से भी जुड़े हैं। काली पर हरियाणा और पंजाब पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ है। लूट, हत्या और रंगदारी के काफी मुकदमे उस पर दर्ज हैं। वह फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में छिप कर रह रहा था।

यूं हुई मुठभेड़
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम को फिरोजाबाद की शिकोहाबाद पुलिस को सूचना मिली की कुछ कुख्यात अपराधी औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीगेस्ट हाउस में रुके हुए हैं। पुलिस ने गेस्टहाउस की घेराबंदी की तो बदमाश गेस्ट हाउस से निकल कर भागने लगे।
बदमाशों के पास हथियार थे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। भूडा नहर पुल के पास वन विभाग की खाली पड़ी जमीन पर बदमाशों और पुलिस कर्मियों बीच फायरिंग होने लगी। कई राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान भागते में गोली लगने से एक बदमाश मौके पर ही पडा रहा गया जबकि तीन भाग गए। एसओजी का सिपाही नदीम और राजवीर भी गोली लगने से घायल हो गए।
मुठभेड़ के दौरान एसपी देहात महेंद्र सिंह थाने की पुलिस के साथ पहले से मौके पर थे। बाद में एक बदमाश के घायल होने की सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी डा. मनोज कुमार ने बताया कि घायल हुआ बदमाश रवींद्र उर्फ काली (29 साल) पुत्र रघुनाथ सिंह आजाद नगर थाना बलौजी मोहाली पंजाब है।

इस गैंग ने दी धमकी
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यह इंटरनेशनल बदमाश शार्प शूटर है। राजस्थान, हरियाणा और पंजाव में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामले इस पर दर्ज हैं। पंजाब और हरियाणा में बडे कारोबारियों को धमका कर यह रंगदारी लेता था।
रवींद्र पंजाब के काली गैंग का यह सदस्य है। इसके साथ-साथ इसके तार इंटरनेशल गैंग लारेंस से भी जुड़े हैं। एसएसपी ने बताया कि लारेंस गैंग ने ही पिछले दिनों फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी दी थी। पंजाब हरियाणा की पुलिस इसके पीछे पड़ी थी। इस लिए करीब ढाई माह से यहां छिप कर रह रहा था। इसके फरार साथियों के नाम गब्बर यादव, बंटी यादव और आकाश यादव बताए गए हैं।
बंटी और आकाश शिकोहाबाद के ही रहने वाले हैं। यह हथियार लेकर फरार हो गए। रवींद्र उर्फ काली राजपूत से पुलिस ने एक पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया है। गेस्ट हाउस से एक स्कार्पियो कार भी बरामद दी है। घायल रवींद्र का कडी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अन्य साथियों की तलाश
पंजाब पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को पुलिस बताया कि वह पंजाब के शार्प शूटर रवींद्र उर्फ काली राजपूत को कोर्ट में पेश करेगी। पंजाब पुलिस उसे अपने साथ ले जाने की तैयारी में जुटी है। पंजाब से सीआई की टीम गुरुवार को अस्पताल पहुंची।
रात में काली को कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल में रखा गया था। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। इसके लिए शिकोहाबाद के आसपास के क्षेत्रों में दबिशें दी गईं। औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे मैरिज होम को सील करने की तैयारी है।