फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   punishment for spitting Bike riding youths spit on the divider had to clean it by hand in agra

सड़क पर थूकने की सजा: बाइक सवार युवकों को झेलनी पड़ी शर्मिंदगी, खुद ही हाथ से साफ करना पड़ा थूक

Wed, 15 Feb 2023 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 12:09 PM IST
सार

चमचमाती सड़क और हाल ही में रंगाई पुताई होने के बाद साफ सुथरे डिवाइडर पर बाइक सवार युवकों को थूकना महंगा पड़ गया। नगर निगम की टीम ने इन युवकों को ऐसी सजा दी, कि कोई भी अब ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटाएगा।

विज्ञापन
punishment for spitting Bike riding youths spit on the divider had to clean it by hand in agra
डिवाइडर पर पड़ा थूक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ईदगाह से अवंतीबाई चौराहा के बीच बाइक सवार दो युवकों को डिवाइडर पर थूकने से शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। नगर निगम के गश्ती टीम ने उन्हें पकड़ा और दोनों को हाथ से थूक साफ करना पड़ा। जी-20 समिट के दौरान हुई साफ-सफाई और कार्यों को खराब होने से रोकने के लिए नगर निगम ने चार-चार कर्मचारियों के तीन गश्ती दल बनाए हैं।
विज्ञापन


युवकों को सिखाया सबक

नगर निगम के ये गश्ती दल आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में एयरपोर्ट से ताजमहल तक गश्त कर रहे हैं। मंगलवार को इनका पहला दिन था। पर्यवेक्षक रिटायर्ड कर्नल एके सिंह ने बताया कि पहले दिन दो गैर जिम्मेदार युवकों को सबक सिखाने के लिए उनका थूका हुआ, उन्हीं से साफ कराया। दोनों युवकों ने भविष्य में फिर कभी सड़क पर नहीं थूकने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- Agniveer Recruitment 2023: भारतीय सेना ने जारी की अग्निवीर भर्ती रैली की अधिसूचना, बदले नियम, ऐसे करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थूकने पर 30 लोगों पर हो चुका है जुर्माना

वीआईपी मार्ग पर नगर निगम 8 दिन से अभियान चला रहा है। ईदगाह, प्रतापपुरा व फतेहाबाद रोड पर अब तक 30 से अधिक लोगों पर सार्वजनिक स्थान पर थूकने से जुर्माना लग चुका है। नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे का कहना है कि शहर की साजसज्जा को बरकरार रखना सभी की जिम्मेदारी है। अतिक्रमण न करें। सौंदर्यीकरण के कार्यों को खराब न करें।

और भी पढ़ें - 

साइबर अपराध: मोबाइल पर एप कराया डाउनलोड, खाते से निकाली रकम और फिर पीड़ित के नाम पर ले लिया लोन

Mathura: मां और बहन के बाद तीसरी बेटी भी मौत से हारी जंग, बुखार की दवा बताकर दो बेटियों संग खाया था जहर

आगरा किला के दीवान-ए-आम में दरारेंः ध्वनि की फ्रीक्वेंसी समान होने से दरार संभव, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Taj Mahotsav 2023: शिल्पग्राम में 18 फरवरी से ताज महोत्सव का आयोजन, जानें इस बार क्या होगा खास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed