फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: मां और बहन के बाद तीसरी बेटी भी मौत से हारी जंग, बुखार की दवा बताकर दो बेटियों संग खाया था जहर

Wed, 15 Feb 2023 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
Third daughter also died after mother and sister in mathura up crime news
क्रमशः गुंजन और ज्योति, गुंजन के बाद ज्योति की भी मौत - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सौंख में जहरीला पदार्थ खाने से मां-बेटी की मौत के बाद दूसरी बेटी भी जिंदगी और मौत की जंग से हार गई। उपचार के दौरान हॉस्पिटल प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विवाद भी हुआ था लेकिन 11वर्षीय बेटी की देर रात करीब 12 बजे मौत हो गई। सूचना पर सीओ मय फोर्स के हॉस्पिटल पहुंच गए। और मृतक बेटी के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस घटना से हर कोई ग्रामीण का दिल दहल गया।


जानकारी के अनुसार थाना मगोर्रा के गांव आजल निवासी विवाहिता नीरज देवी (35) पत्नी उदयवीर सिंह ने सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसके बाद बेटी ज्योति और गुंजन को खांसी व बुखार की दवाई बताकर खिला दिया। जबकि बेटी जिया ने दवाई को खाने से इंकार कर दिया। एक घंटे बाद जब विवाहिता सहित दोनों बेटियों को उल्टियां होने लगी तो परिजनों को लगा की तबियत खराब हो गई है। 
Third daughter also died after mother and sister in mathura up crime news
नीरज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पति उदयवीर सिंह अपने खेत पर गया हुआ था। परिजनों ने विवाहिता सहित दोनों बेटियों को उपचार के लिए केएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मंगलवार को विवाहिता नीरज और 6 वर्षीय बेटी गुंजन ने उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 
Third daughter also died after mother and sister in mathura up crime news
बेटी जिया - फोटो : अमर उजाला
दूसरी बेटी ज्योति जिदंगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी। लेकिन, जिंदगी की इस जंग में 11 वर्षीय बेटी ज्योति भी देर रात करीब 12 बजे हार गई। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस घटना से गांव में गम का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Third daughter also died after mother and sister in mathura up crime news
सूचना पर सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा मय फोर्स के हॉस्पिटल पहुंच गए। मृतक ज्योति के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इससें परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Third daughter also died after mother and sister in mathura up crime news
घर में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

गोवर्धन के क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने बताया कि केएम हॉस्पिटल में उपचार के दौरान 11 वर्षीय ज्योति की मौत हो गई। सूचना पर मैं पहुंचा। मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही घटना के तथ्य सामने आएंगें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed