{"_id":"603e74898ebc3ec39577e681","slug":"pulses-crops-pulses-crops-mainpuri-pulses-farming-mainpuri-farmers-agriculuture-department-agriculuture-department-mainpuri-mainpuri-news-agr4829610172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलहन फसलों को बढ़ावा ; पांच किसानों को अधिकारियों ने मूंग मिनी किट का किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलहन फसलों को बढ़ावा ; पांच किसानों को अधिकारियों ने मूंग मिनी किट का किया वितरण
विज्ञापन
तहसील घिरोर में किसानों को मिनी मूंग किट वितरित करते अधिकारी।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दलहनी फसलों क ी खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत मंगलवार को तहसील घिरोर में पांच किसानों को निशुल्क मिनी मूंग किट का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें दलहनी फसलों की खेती के बारे में जानकारी भी दी गई।
लगातार कम हो रहे दलहनी फसलों के क्षेत्रफल को लेकर कृषि विभाग चिंतित है। इसी के चलते कृषि विभाग निशुल्क दलहनी बीज किसानों को उपलब्ध कराकर उन्हें प्रेरित कर रहा है। मंगलवार को घिरोर तहसील में जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह और सीओ डीपी गौड़ ने पांच किसानों को मिनी मूंग किट का वितरण किया। उन्होंने औरंगाबाद निवासी महिपाल, नगला मिंते निवासी बृजेश, ओय निवासी मुनेश कुमार, नाहिली निवासी जगत सिंह और नगला मंगली निवासी बृजेंद्र कुमार को मिनी मूंग किट सौंपी। ये किसान अपने खेतों में मूंग की बुवाई करेंगे।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दलहनी फसलों की खेती से भूमि में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है। इससे उर्वरकों की जरूरत कम होने के साथ ही फसलों का उत्पादन भी बेहतर होता है। उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील की कि वे भी दलहनी फसलों की बुवाई कर मृदा संरक्षण करें।