{"_id":"65d48ee21a33dfc54f060cad","slug":"public-service-center-operator-injured-in-road-accident-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-113015-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में घायल जनसेवा केंद्र संचालक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में घायल जनसेवा केंद्र संचालक ने तोड़ा दम
Tue, 20 Feb 2024 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 20 Feb 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल जनसेवा केंद्र संचालक ने तोड़ा दम
बिछवां क्षेत्र में हुई थी दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र में 15 फरवरी को किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल एक जनसेवा केंद्र संचालक ने सोमवार की देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार करा रहे थे। युवक की मौत के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है।
बिछवां क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी ओमदत्त शाक्य उर्फ रोशन (24) गांव में जनसेवा केंद्र का संचालन करता था। 15 फरवरी को वह जिला अस्पताल में एक रिश्तेदार को खाना देने के बाद वापस घर लौट रहा था। बाइक जब मैनपुरी कुरावली मार्ग पर गांव अंजनी के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में ओमदत्त को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया था। सोमवार की देर रात अचानक युवक की हालत बिगड़ी और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। इटावा में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।