{"_id":"6952eed5a47121b3170b5212","slug":"public-feedback-feature-will-be-added-to-the-digital-screen-agra-news-c-25-1-agr1035-952477-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डिजिटल स्क्रीन में जुड़ेगा पब्लिक फीडबैक फीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डिजिटल स्क्रीन में जुड़ेगा पब्लिक फीडबैक फीचर
विज्ञापन
नगर निगम परिसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर स्मार्ट सिटी के तहत डिजिटल स्क्रीन लगी हैं। इनमें अब पब्लिक फीडबैक फीचर जुड़ेगा। स्क्रीन के माध्यम से शहरवासी मेरा आगरा एप और नगर निगम से संबंधित सुझाव दे सकेंगे। ये बातें सोमवार को स्मार्ट सिटी बोर्ड की 39वीं बैठक में मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कही।
स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्वचालित ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की समीक्षा की। जिसमें 63 जंक्शन में 11 जंक्शन खराब मिले। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मेट्रो निर्माण के कारण 11 जंक्शन कार्य नहीं कर रहे। जिस वजह से यातायात नियमों का उल्लंघन बढ़ा है।
जंक्शन खराब होने के कारण प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही। 10 जंक्शन ब्लिंक मोड पर संचालित हैं। जिसमें 6 जंक्शन को शिफ्ट करने की जरूरत है। एडीसीपी ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार जंक्शन शिफ्ट करने के निर्देश मंडलायुक्त ने दिए हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी कंपनी सीईओ एवं नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बैठक में बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत सभी प्रोजेक्ट पूर्ण हो चुके हैं। एक प्रोजेक्ट को छोड़कर सभी प्रोजेक्ट हस्तांतरित भी हो चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी की सुविधाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली, एडीसीपी ट्रैफिक हिमांशु गौरव, सीएस ईशा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।