{"_id":"9c9ba65dfe29823a5a2fd0a167601582","slug":"pthuli-horrific-accident-on-the-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथौली नहर पर भीषण हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथौली नहर पर भीषण हादसा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Dec 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसा सुबह तकरीबन सवा नौ बजे गांव बसुआ के सामने हुआ। बिचपुरी की ओर से आते कंटेनर ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आए छोटे कंटेनर से भिड़ंत हो गई। बड़े कंटेनर के चालक, क्लीनर भाग निकले। छोटे कंटेनर के चालक और क्लीनर केबिन में फंस गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने के लिए मशक्कत शुरू की। जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे चालक-क्लीनरों को दिलासा भी दिलाते रहे। इसी बीच मलपुरा पुलिस भी पहुंच गई। केबिन काटने को गैस कटर की जरूरत थी। इस पर बरारा का शंकरलाल गैस कटर ले आया। आधा घंटे की मशक्कत के बाद केबिन का गेट काटकर क्लीनर सादाबाद के धर्मेंद्र को निकाला गया। उसे पुलिस इमरजेंसी लेकर गई।
अब केबिन में फंसे ड्राइवर कौरई अलीगढ़ के निर्मल को निकालने की कोशिश शुरू हुई। कागारौल से दो जेसीबी मंगवाई गईं। जेसीबी चालकों ने केबिन को अलग करके चालक को बाहर निकाला। उसे पुलिस एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंची, जहां कुछ देर बाद निर्मल की मौत हो गई।
एसओ मलपुरा शिवकुमार शर्मा, मिढ़ाकुर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार, पुलिसकर्मी अरविंद चौहान, अजय, कपिल, किशनपाल, ग्रामीणों में शंकरलाल, बच्चू सिंह, कुशलपाल आदि घायलों को बचाने में शामिल रहे।
विज्ञापन
ऐसे चला आपरेशन
सुबह 9:15 बजे: पथौली नहर पर दो कंटेनर की भिड़ंत।
9:25 बजे: ग्रामीण पहुंचे। केबिन में फंसे चालक, क्लीनर को निकालने की कवायद शुरू।
9:40 बजे: पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
10:15 बजे: गांव बरारा निवासी शंकरलाल गैस कटर लाए।
10.20 बजे: कंटेनर का गेट काटना शुरू किया।
10:40 बजे: क्लीनर धर्मेंद्र को बाहर निकाला।
10:50 बजे: चालक को निकालने के लिए जेसीबी मंगवाई।
11:30 बजे: जेसीबी ने केबिन को अलग करना शुरू किया।
11:40 बजे: चालक निर्मल को बाहर निकाला।
11:50 बजे: दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।