Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Psychopath daughter kidnapped in front of her mother

UP: मां के सामने मनोरोगी बेटी को उठा ले गए...फिर किया घिनाैना काम, छह घंटे बाद जंगल में इस हाल में मिली युवती

Thu, 17 Apr 2025 02:14 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 17 Apr 2025 02:14 PM IST
सार

आगरा में दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया गया। मां को धक्का देकर मनोरोगी बेटी को बाइक सवार उठा ले गए। छह घंटे बाद युवती जंगल में मिली। परिजनों का कहना है कि बेटी से दुष्कर्म हुआ है।

विज्ञापन
Psychopath daughter kidnapped in front of her mother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली कस्बा के एक गांव में मंगलवार शाम को मां के साथ घर जा रही मनोरोगी युवती को दो युवक बाइक पर अगवा कर ले गए। मां के विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। परिजन ने तलाश की। 6 घंटे बाद युवती गांव के बाहर जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। मामले में परिजन ने तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

खंदाैली की रहने वाली महिला ने बताया कि 30 वर्षीय बेटी मानसिक रोगी है। मंगलवार शाम 5 बजे वह बेटी के साथ बाजार से खरीदारी करके घर आ रही थीं। रास्ते में एक बाइक पर सवार गांव पैंतखेड़ा निवासी जयवीर सिंह और महेश आए। उन्होंने बेटी को बाइक पर अगवा कर ले गए। विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। मां ने घर पहुंचकर परिजन को आपबीती बताई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे गांव के बाहर जंगल में एक जगह आरोपियों की बाइक खड़ी थी। जंगल में अंदर जाने पर दोनों युवक मिल गए। परिजन ने उनको पकड़ लिया। वहीं युवती बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। आरोपियों को थाने ले गए। वहीं युवती को घर ले आए। घटना की जानकारी पर पुलिस गांव पहुंच गई।

 
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि बेटी मनोरोगी है। वह ठीक से अपनी बात नहीं कह पाती है। पुलिस घर आई तब तक उसे ठीक से होश नहीं आया था। उन्होंने थाने जाकर तहरीर दी। इस पर मारपीट और अपहरण की धारा में केस दर्ज कर लिया गया। मगर, उन्हें बाद में पता चला कि युवकों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

 

जब पुलिस को इस बारे में बताया तो उनका कहना था कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विवेचना की जाएगी। जबकि पुलिस घटना के बाद ही दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर सकती थी। बेटी को 6 घंटे तक आरोपी अपने साथ घुमाते रहे थे। इसकी जानकारी के बावजूद पुलिस ने लापरवाही की।

 

एत्मादपुर एसीपी पियूष कांत राय ने बताया कि आरोपी जयवीर सिंह और महेश को अपहरण और मारपीट के आरोप में जेल भेजा गया है। युवती का मेडिकल कराया जाएगा। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धारा की वृद्धि कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed