फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   psp leader archana rathore slams sp bsp alliance

प्रसपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा- सपा-बसपा गठबंधन को नकार रही प्रदेश की जनता

Sat, 23 Feb 2019 07:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Feb 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
psp leader archana rathore slams sp bsp alliance
प्रेस वार्ता करतीं प्रसपा महिला सभा की अध्यक्ष अर्चना राठौर

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की महिला सभा की अध्यक्ष अर्चना राठौर का कहना है कि प्रसपा के सहयोग के बिना केंद्र में सरकार नहीं बनेगी। सपा-बसपा गठबंधन को प्रदेश की जनता पूरी तरह नकार रही है। तीन माह में पार्टी के बढ़ते जनाधार से दूसरे दल बौखला गए हैं। प्रसपा प्रदेश में एक सीट छोड़कर हर सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन


मैनपुरी के बाईपास रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले गठित हुई पार्टी का बूथ स्तर तक संगठन खड़ा हो गया है। भाजपा के पास समाज के किसी वर्ग के लाभ के लिए कोई योजना नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रसपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन


अर्चना राठौर ने कहा कि प्रसपा की प्राथमिकताओं में किसान समस्या का समाधान, महिला शिक्षा और सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर, किसान आयोग का गठन, शिक्षा मित्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें की समस्याओं का समाधान जैसे मुद्दे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम की सीट छोड़ेगी पार्टी 

उन्होंने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव प्रदेश में जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, प्रसपा वो सीट छोड़ेगी। मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव जनता के नेता हैं। जनता के हितों के लिए उन्होंने हर सरकार में सड़कों पर उतरकर हमेशा संघर्ष किया है। 

अर्चना राठौर ने कहा कि प्रसपा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी की पक्षधर है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रसपा किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रसपा चुनाव जीतेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष बोटसिंह यादव, ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष किशन दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed