फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Providing timely treatment to patients will be the priority; the newly appointed CMS assumed charge and held a meeting with his subordinates.

Agra News: मरीजों को समय से उपचार दिलाना होगी प्राथमिताएं, नवागत सीएमएस ने कार्यभार ग्रहण कर अधीनस्थों के साथ की बैठक

Tue, 02 Jun 2026 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Providing timely treatment to patients will be the priority; the newly appointed CMS assumed charge and held a meeting with his subordinates.
फोटो 15 जिला अस्पताल में नवागत सीएमएस का स्वागत करते साथी चिकित्सक। संवाद
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में नवागत सीएमएस डॉ. राज सिंह ने मंगलवार की दोपहर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही सीएमएस ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। कहा कि सभी डॉक्टर मरीजों को समय से उपचार देना ही अपनी प्राथमिकता समझें।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत में वरिष्ठ परामर्श दाता के रूप में तैनात डॉ. राज सिंह को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल मैनपुरी में सीएमएस की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को डाॅ. राज सिंह ने मैनपुरी पहुंचकर प्रभारी सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार से सीएमएस का कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

अस्पताल की प्रबंधक को निर्देश दिए कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए। पूर्व में साथियों ने नवागत सीएमएस का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. जेजे राम, डॉ. डीके शाक्य, डॉ. आरके शुक्ला, अवधेश यादव, शिवमंगल सिंह, प्रताप बहादुर सिंह, डॉ. विवेक यादव डॉ. शंभू सिंह, डॉ. गौरव पारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed