फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protests Starts In Dhanoli Agra Due To Lack Of Work Of Drain Construction

आगरा: नहीं शुरू हुआ नाला निर्माण, विकास नगर में धरना जारी, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Wed, 08 Dec 2021 11:54 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Dec 2021 11:54 AM IST
सार

तहसीलदार रजनीश वाजपेयी का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख ने काम शुरू कराने का वादा किया था। मंगलवार को वह वादे से मुकर गए। बुधवार को किसी और विभाग से नाले का काम शुरू कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Protests Starts In Dhanoli Agra Due To Lack Of Work Of Drain Construction
आगरा: नाला निर्माण न होने पर प्रदर्शन करते स्थानीय नागरिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनौली के विकास नगर में मंगलवार से नाला निर्माण शुरू नहीं हो सका। विकास नगर में धरना-प्रदर्शन जारी है। नाला खोदाई से निकली मिट्टी के ढेर हटाने के लिए मंगलवार को मजदूर पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों ने बृहस्पतिवार तक नाले का काम शुरू नहीं होने पर दोबारा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

धनौली के सिरौली स्थित विकास नगर में सोमवार को 86 वर्षीय कीर्ति अम्मा और 56 वर्षीय चौ. प्रेम सिंह ने भूसमाधि की कोशिश की थी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार रजनीश वाजपेयी ने 24 घंटे में नाला निर्माण शुरू कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। परंतु मंगलवार को 24 घंटे की मियाद खत्म होने के बाद भी नाले का निर्माण शुरू नहीं हो सका। क्षेत्रीय लोगों ने धरना भी खत्म नहीं किया है। समाजसेवी चौ. प्रेम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तक इंतजार करेंगे। अगर दो दिन में नाले का काम प्रशासन ने शुरू नहीं कराया तो फिर बड़ा आंदोलन होगा। जिसके लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। वहीं, इस संबंध में तहसीलदार रजनीश वाजपेयी का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख ने काम शुरू कराने का वादा किया था। मंगलवार को वह वादे से मुकर गए। बुधवार को किसी और विभाग से नाले का काम शुरू कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed