फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest, villegers

मंदिर के लिए रास्ता नहीं देने पर किया प्रदर्शन

Tue, 30 Jul 2019 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
protest, villegers
बेवर में जीटी रोड बने विदुर आश्रम तक जाने के लिए रास्ता बंद होने को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : MAINPURI
बेवर। रसूलाबाद के प्राचीन मंदिर और विदुर आश्रम जाने के लिए रास्ता नहीं देने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जीटी रोड पर प्रदर्शन करने के बाद चल रहे काम को महिलाओं और ग्रामीणों ने नारेबाजी करके रुकवा दिया। कर्मचारियों के समझाने के बाद भी ग्रामीण और महिलाएं रास्ता नहीं होने तक काम रोकने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

बेवर क्षेत्र में चल रहे एनएच 91 जीटी रोड के फोरलेन निर्माण कार्य को मंगलवार की सुबह रसूलाबाद के ग्रामीणों ने पहुंचकर रुकवा दिया। उनका कहना है कि गांव से विदुर आश्रम तक जाने वाला संपर्क मार्ग बाईपास के चलते बंद हो रहा है। संपर्क मार्ग के बंद हो जाने से गांव वालों को आश्रम तक पूजा-अर्चना के लिए जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आश्रम में पहले भी हत्याएं हो चुकी हैं। आए दिन चोर आश्रम पर वारदात करते हैं। ग्रामीण इस संपर्क मार्ग का इस्तेमाल कर पूजा अर्चना के लिए आश्रम तक जाने में करते हैं। कंपनी जब तक इस पर पुलिया बनाकर ग्रामीणों को निकलने का रास्ता नहीं देगी, तब तक काम रुका रहेगा। कई महिलाओं सहित ग्रामीणों ने कंपनी की मशीनों को रुकवाकर काम बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि पहले भी कंपनी को पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान बबलू तिवारी, रूमा तिवारी, रंजना मिश्रा, रानी तिवारी, सुषमा तिवारी, मंजू तिवारी, विमला तिवारी, सुमन दुबे, मीरा दुबे, मुन्नी मिश्रा, सुशीला, भूदेवी दुबे, गौरव तिवारी, लिटिल तिवारी, दिशु, नवल, रेखा दुबे, रमा मिश्रा, ममता दुबे, अवधेश दुबे, संगीता पांडे मौजूद रहे।

ग्रामीणों से प्रार्थना पत्र लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को भेजा जाएगा। हाईवे अथॉरिटी की अनुशंसा पर ही पुलिया बनाने अथवा नहीं बनाने का निर्णय हो पाएगा। ग्रामीणों के काम रोके जाने की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।
अखिलेश द्विवेदी, सीनियर मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed